
झारखंडः कई देशों की सेना की वर्दी के बैज बनाएंगे गोड्डा के हुनरमंद, बनेगा क्लस्टर
AajTak
अल्पसंख्यक बहुल बसंतराय प्रखंड के रेसंबा गांव में केंद्र की स्फूर्ति योजना के तहत देश के पहले एंब्रॉयडरी केंद्र की शुरुआत की गई है यहां बैज और एंब्रॉयडरी दोनों का प्रोडक्शन होगा.
झारखंड के गोड्डा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है. झारखंड के गोड्डा के हुनरमंद अब मेटालिक थ्रेड की कारीगरी से अमेरिका, इंग्लैंड समेत देश दुनिया के अन्य देशों की सेना की वर्दी सजाएंगे. सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगे लेकिन है यह सोलह आने सच गोड्डा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना ली है. यहां के पिछड़े और अल्पसंख्यक बहुल बसंतराय प्रखंड के रेसंबा गांव में केंद्र की स्फूर्ति योजना के तहत देश के पहले एंब्रॉयडरी केंद्र की शुरुआत की गई है यहां बैज और एंब्रॉयडरी दोनों का प्रोडक्शन होगा. केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कलस्टर की एक कंपनी यहां से एंब्रॉयडरी और अन्य उत्पादों का निर्यात करने की तैयारी कर रही है. भारत सरकार के लघु और कुटीर उद्योग मंत्रालय की ओर से इन कारीगरों के स्किल को गांव में ही बढ़ाने की शुरुआत हो चुकी है. कारीगरों को तकनीकी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही इनके उत्पाद अब अमेरिका, यूरोप समेत पूरे दुनिया मे पहुंचाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








