
झाड़ू-पोछा लगाते-लगाते महिला ने मालिक के घर से चुरा लिए 11 लाख रुपये, 5 साल में बन गई लखपति
AajTak
हल्द्वानी में डॉक्टर दंपति के घर से 11 लाख रुपये चुराने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दंपति ने उसे 2019 में घरेलू कामकाज के लिए रखा था. पांच साल तक वह उनके घर पर चोरी करती रही. पहले दंपति ने इतना गौर नहीं किया. लेकिन बाद में जब नौकरानी की हरकत कैमरे में कैद हुई तो डॉक्टर दंपति के भी होश उड़ गए.
उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला डॉक्टर दंपति के घर पर नौकरी करती थी. दंपति ने उसे 2019 में घरेलू कामकाज के लिए रखा था. 2022 से उनके घर से पैसे चोरी हो रहे थे. रकम कम थी, लिहाजा दंपति ने इतना ध्यान नहीं दिया. इसी महीने डॉक्टर ने अपनी अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे. दो दिन बाद कैश गिना, तो करीब पांच लाख रुपये कम थे. जिसके बाद कैमरे की मदद से नौकरानी को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
डॉक्टर राहुल सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वो और उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर हैं और शहर के एक निजी अस्पताल में तैनात हैं. नैनीताल रोड पर उनका घर है. साल 2019 में उन्होंने मधु नामक महिला को अपने घर पर घरेलू कामकाज के लिए रखा था. उसे 4500 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा था. उन्होंने बताया कि 2022 से उनके घर में पैसे गायब होना शुरू हुआ. रकम ज्यादा बड़ी नहीं थी, लिहाजा उन्होंने ध्यान नहीं दिया.
चोरी की वारदात कैमरे में हुई रिकॉर्ड
डॉक्टर सिंह ने आगे कहा कि 22 जुलाई को उन्होंने अलमारी में 10 लाख रुपये रखे थे. 25 तारीख को जब अलमारी में रखा कैश गिना, तो 4.7 लाख रुपये कम थे. नौकरानी पर शक होने पर उन्होंने अलमारी में हैंडी कैम रिकॉर्डिंग मोड में रख दिया और जो नोट थे, उन नोटों के सीरियल नंबर की फोटो भी खींच ली. बीते दिन यानी शनिवार को पैसे फिर गिने, तो उसमें 7500 रुपये कम निकले. कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तो मधु रुपये चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई.
पुलिस ने 4,77,500 रुपये किये बरामद
हल्द्वानी के कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि डॉक्टर राहुल सिंह ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी. जिसके बाद मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके घर से चुराए गए 4,77,500 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस ने जब मधु का बैंक अकाउंट खंगाला, तो उसमें 6,30,000 रुपये जमा मिले. मधु ने पुलिस को बताया कि बैंक में जमा की कई धनराशि चोरी की है. कोतवाल ने कहा कि मधु के बैंक अकाउंट को फ्रीज कराया जाएगा. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








