
ज्योति बनी ज्वाला! पवन सिंह के टिकट पर लगेगा ताला? चुनाव से पहले भोजपुरी सिंगर का फैमिली ड्रामा
AajTak
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का फैमिली ड्रामा तीन दिन से सुर्खियों में है. लखनऊ में दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप-प्रत्यारोप किए. ज्योति का आरोप है कि वह लखनऊ में पवन सिंह की सोसायटी में पहुंची थीं. फ्लैट से पवन सिंह और उनके भाइयों के जाने के बाद वहां तीन से चार बार पुलिस आई. और पुलिस ने कहा कि उन्हें पवन सिंह ने भेजा है, ताकि वह आपको (ज्योति) फ्लैट से निकाल सकें. जबकि पवन सिंह का कहना है कि ज्योति अपनी बहन और भाई के साथ आई थीं और अनावश्यक विवाद किया.
भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का फैमिली ड्रामा पिछले तीन दिनों से ट्रेंडिंग है, आज पहले पवन सिंह और फिर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बैक टू बैक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए. और सफाइयां भी दीं, लेकिन पवन सिंह ने एक बड़ा सवाल ये उठाया कि जो पत्नी उनसे पिछले कई वर्षों से अलग रह रही हैं, उन्हें बिहार चुनाव के वक्त उनकी याद क्यों आ गई
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पवन सिंह को टिकट मिला तो विवाद ये हो गया कि पवन सिंह के भोजपुरी गानों में बंगाली महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी की गई है. इसके बाद पवन सिंह ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. और बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ गए. जीत तो नहीं पाए, लेकिन एनडीए के प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा की हार तय कर गए. इतना ही नहीं, बीजेपी और उसके गठबंधन को आसपास की 7 सीटें और हरा गए.
अब जब लग रहा था कि इस बार पवन सिंह को बीजेपी का टिकट मिल जाएगा और वो बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ते नजर आएंगे, लेकिन उससे पहले ही पवन सिंह का फैमिली ड्रामा सड़क पर आ गया है. इसे क्रमवार समझते हैं...
तारीख थी 5 अक्टूबर और जगह थी लखनऊ...पवन सिंह की पत्नी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो पवन सिंह के फ्लैट में मौजूद थीं, सामने कुछ पुलिसकर्मी दिख रहे थे और ज्योति उनके साथ बहस कर रही थीं. वीडियो में पवन सिंह या उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं दिख रहा है. इस वीडियो में ज्योति सिंह ने बहुत गंभीर आरोप लगाए थे. इन तमाम आरोपों पर सफाई देने के लिए बुधवार को पवन सिंह मीडिया के सामने आए तो बहुत सी नई बातें पता चलीं.
दोनों के बीच चल रहा पुराना विवाद
असल में पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच पुराना विवाद चल रहा है. दोनों अलग-अलग रहते हैं. पवन सिंह की तरफ से तलाक का केस भी फाइल किया हुआ है. पवन सिंह की पत्नी का आरोप है कि वो अपने पति से मिलना चाहती थीं, लेकिन पवन सिंह उनका फोन नहीं उठा रहे थे. इसके बाद मजबूरन ज्योति सिंह को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताना पड़ा कि वो अपने पति पवन सिंह से मिलने के लिए लखनऊ आ रही हैं. ये अपने आप में बड़ा अजीब है कि एक पत्नी, पति से मिलने आ रही है और उसकी जानकारी वो इंस्टा पोस्ट से दे रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










