
ज्ञानेश कुमार होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी की अगुवाई वाली मीटिंग में हुआ फैसला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है. मौजूदा सीईसी के रिटायरमेंट के बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे. राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई बैठक में अगले मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर ज्ञानेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है. अगले सीईसी के तौर पर नियुक्ति के लिए कानून मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी पिछले साल मार्च से चुनाव आयुक्त के रूप में काम कर रहे हैं. मौजूदा सीईसी राजीव कुमार के रिटायरमेंट के बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे, जो कल 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक सेलेक्शन कमेटी द्वारा नाम तय किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार शाम को एक बैठक की गई. इस बैठक में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने लंबी कानूनी खींचतान के बाद अपने एक फैसले में CEC की नियुक्ति के लिए सेलेक्शन कमेटी के लिए पदाधिकारी तय किए थे, जिसमें मुख्य न्यायधीश को भी शामिल किया गया था.
यह भी पढ़ें: भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग के आरोप, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- ऐसा कभी नहीं हुआ
नई नियुक्ति प्रक्रिया के तहत ज्ञानेश कुमार पहले CEC बने
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नए वैधानिक प्रावधानों के लागू होने से पहले, बाकी बचे दो चुनाव आयुक्तों में से सबसे वरिष्ठ को आमतौर पर निवर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया जाता था. हालांकि, ज्ञानेश कुमार नई नियुक्ति प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पाने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी वाली चयन समिति ने उनके नाम को अंतिम रूप दिया और राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश की.
यह भी पढ़ें: 'EVM का डेटा मिटाएं नहीं...', चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










