
ज्ञानवापी विवाद में PFI की एंट्री, याचिका को बताया गलत
AajTak
ज्ञानवापी विवाद को लेकर पीएफआई ने कहा है कि हम किसी भी कार्रवाई का विरोध करेंगे. पीएफआई ने याचिका को गलत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.
वाराणसी की ज्ञानवापी और मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद में अब कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) भी खुलकर सामने आ गया है. पीएफआई ने ज्ञानवापी मस्जिद पर किसी भी कार्रवाई का विरोध करने का ऐलान कर दिया है. पीएफआई ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं और कहा है कि अदालत को काशी-मथुरा पर याचिका मंजूर नहीं करनी चाहिए.
प्रतिबंधित संगठन सिमी के फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन पीएफआई ने ज्ञानवापी मस्जिद में वजूखाने के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए प्रतिबंध को भी निराशाजनक बताते हुए कहा है कि कोर्ट 1991 के वर्शिप एक्ट का ध्यान रखते हुए याचिका स्वीकार न करे. पीएफआई ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकार के साथ ही असम पुलिस पर अत्याचार करने का आरोप लगाया है. PFI ने कहा है कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है, वहां मुसलमान निशाने पर हैं.
केरल में जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़का PFI
PFI 21 मई को केरल के Alappuzha जिले में आयोजित 'सेव द रिपब्लिक' कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण और नारेबाजी के मामले में जिलाध्यक्ष नवास वंदनम की गिरफ्तारी पर भी भड़क गया है. संगठन ने इसे एकतरफा कार्रवाई बताते हुए कहा है कि इससे अराजकता बढ़ेगी. केरल पुलिस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रभाव बढ़ रहा है. पीएफआई की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि आयोजन में संघ के आतंक के खिलाफ नारे लगे थे. ये नारे बच्चों को हमने लिखकर नहीं दिए थे, उन्होंने खुद लगाए थे.
नवास वंदनम को तुरंत रिहा करने की मांग
PFI के केरल अध्यक्ष सीपी मोहम्मद बशीर की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत और हिंसा भड़काने वाले कई भाषण पिछले कुछ साल में हुए हैं. कुछ हिंदूवादी नेताओं के नाम गिनाते हुए पीएफआई ने आरोप लगाया है कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे और हिंसा के लिए उकसाने वाले भाषण दिए गए लेकिन पुलिस ने किसी भी मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की. ऐसा लग रहा है जैसे इन्हें मुसलमानों को निशाना बनाने वाले अभियान को अंजाम देने के लिए पूरी छूट दी गई है. पीएफआई ने नवास वंदनम को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










