
ज्ञानवापी मुद्दे पर मायावती ने बीजेपी को घेरा, कहा- धार्मिक स्थलों को बनाया जा रहा निशाना
AajTak
भारत के लिए मंदिर मस्जिद विवाद नया नहीं है. लेकिन इन दिनों वाराणसी का ज्ञानवापी मस्जिद, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ताजमहल को लेकर विवाद बना हुआ है. यहां तक कि निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में सुनवाई चल रही है. इसी बीच मायावती ने इन्हीं मुद्दों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.
देशभर में ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इन सबके बीच बसपा सुप्रिमो मायावती ने बीजेपी पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि देश में बेरोजगारी, गरीबी बढ़ रही है, बीजेपी जनता का ध्यान बांटने के लिए धार्मिक स्थलों को निशाना बना रही है. इतना ही नहीं मायावती ने कहा, यह किसी से छिपा नहीं है कि किसी भी वक्त हालात बिगड़ सकते हैं.
मायावती ने कहा, देश में निरंतर महंगाई बढ़ रही है. बेरोजगारी बढ़ रही है. इससे जनता त्रस्त है. लेकिन जनता का ध्यान बांटने के लिए बीजेपी और उसके सहयोगी संगठन लगातार धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं. यह किसी से छिपा नहीं है कि इससे कभी भी हालत बिगड़ सकते हैं.
इन मुद्दों से देश मजबूत नहीं होगा- मायावती बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, आजादी के सालों बाद ज्ञानवापी, मथुरा, ताजमहल और अन्य धार्मिक स्थलों के मामलों की आड़ में जिस तरह से धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है, इससे देश मजबूत नहीं होगा, बल्कि कमजोर ही होगा. बीजेपी को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.
मायावती ने कहा, खासकर एक धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम एक एक करके बदले जा रहे हैं. इससे अपने देश में शांति, सद्भाव और भाई आदि नहीं, बल्कि आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी और यह चिंतनीय है. मायावती ने कहा, इन सबसे न तो देश का न ही यहां की आम जनता का भला हो सकता है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








