
ज्ञानवापी मस्जिद केस में आज नहीं होगी सुनवाई, हड़ताल पर हैं वाराणसी कोर्ट के वकील
AajTak
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकेगी. आज मस्जिद के बाकी हिस्सों के सर्वे और कथित शिवलिंग के चारों तरफ से दीवार हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होनी थी. इसके अलावा सरकारी वकील की मांग पर भी सुनवाई होनी थी.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकेगी. वकीलों की हड़ताल के चलते आज ज्ञानवापी मामले की सुनवाई नहीं हो पाएगी. कोर्ट आज अगली तारीख दे सकते हैं. आज वादिनी महिला की आपत्ति और शासकीय अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र पर सिविल जज सीनियर डिविजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में सुनवाई होनी थी.
दरअसल, वाराणसी में आज और 20 मई को प्रदेश लेवल की वकीलों की हड़ताल है. वकीलों के खिलाफ शासन के एक पत्र पर नाराजगी के चलते वकील हड़ताल पर हैं. इसका असर ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई पर भी पड़ा है. आज मंदिर के बाकी हिस्सों के सर्वे और कथित शिवलिंग के चारों तरफ से दीवार हटाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होनी थी.
किस मामले में आज होने वाली थी सुनवाई?
ज्ञानवापी का सर्वे निपट गया और सुप्रीम कोर्ट ने सिविल कोर्ट में आगे की सुनवाई पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया है. तो अब बारी है आगे के कुछ विवादों और मांगों को निपटाने की है. शिवलिंग मिल जाने के दावे के बाद अब श्रृंगार गौरी के सामने वाली दीवार हटाने की मांग की गई है. इस पर आज वाराणसी सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी.
ये याचिका तीन महिलाओं ने दायर की है, जो पूजा का हक चाहती हैं. मौके से मलबा हटाने की मांग पर भी आज सुनवाई होनी थी और सरकारी पक्ष की इस मांग पर भी कि नमाज की जगह शिफ्ट की जाए.
हटाए गए कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्र

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








