
ज्ञानवापी: काशी-मथुरा मामले पर एक्शन में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, मुस्लिम पक्षकारों को देगा कानूनी मदद
AajTak
Gyanvapi masjid news: काशी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सक्रिय हो गया है. बोर्ड ने मंगलवार को देर रात तक बैठक कर तय किया है कि ज्ञानवापी मस्जिद को ऐसे ही जाने नहीं देगा बल्कि मुस्लिम पक्ष को हरसंभव कानूनी मदद करेगा. इसके अलावा बोर्ड राष्ट्रपति से मिलेगा और 1991 के पूजा स्थल अधिनियम को भी बचाने की गुहार लगाएगा.
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (AIMPLB) ने मंगलवार को देर रात बैठक की. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सीधे तौर पर पक्षकार नहीं है, लेकिन कानूनी लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेगा. ऐसे में बोर्ड की लीगल टीम मुस्लिम पक्ष को हर संभव मदद देगी. इसके अलावा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिलकर 1991 पूजा स्थल अधिनियम को प्रोटेक्ट करने की अपील करेगा.
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंगलवार को रात आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक वर्चुअल बैठक की. यह बैठक बोर्ड के अध्यक्ष राबे हसन नदवी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें देशभर के 45 सदस्य शामिल हुए थे. इस दौरान ज्ञानवापी समेत अन्य विवादित मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की गई और आगे की लड़ाई के लिए रणनीति बनी है कैसे कानूनी तौर पर इस मामले में बोर्ड अपनी भूमिका अदा करेगा. बैठक में मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की गई तथा इसे देश के अमन-शांति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया गया.
मुस्लिम पक्ष को कानूनी मदद के लिए लीगल टीम गठित
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बोर्ड ने तय किया है कि बात चाहे काशी के ज्ञानवापी मस्जिद की हो या मथुरा के ईदगाह मस्जिद और दिल्ली के कुतुबमीनार की. इन सभी मामलों में मस्लिम पक्ष के वकीलों के साथ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पूरी शिद्दत से खड़ा रहेगा और उन्हें कानूनी लड़ाई में मदद भी करेगा. मंगलवार को अदालत में चर्चा और पेश किए गए मामलों को देखेंगे और हमारी कानूनी टीम मुस्लिम पक्ष की मदद करेगा.
बोर्ड ने मुस्लिम पक्ष को कानूनी मदद के लिए बाकायदा पांच सदस्यीय लीगल टीम भी गठित की गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के बड़े वकील शामिल किए गए हैं. यह टीम ही मुस्लिम पक्ष को पूरे मामले में कानूनी मदद करेगा. इसके साथ-साथ मीडिया में पक्ष रखने के लिए बोर्ड के सदस्यों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें कासिम रसूल इलियास और कमाल फारूकी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
शिवलिंग मिलने के दावे को अफवाह बताया

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








