
'जो भी पूछा मैंने बता दिया', ED ने 10 घंटे तक की मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ, कल फिर बुलाया
AajTak
ईडी ने रविवार को आलमगीर को तलब किया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक को 14 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. मंगलवार को ईडी ने उनसे 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए. एजेंसी ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए बुधवार को फिर से बुलाया है.
करीब 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम मंगलवार को ईडी दफ्तर से बाहर निकले. उन्होंने कहा कि जो भी मुझसे पूछा गया, मैंने सब बता दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कल यानी बुधवार को फिर से बुलाया है. आलमगीर आलम के सचिव के घर से 37 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद हुआ था जिस सिलसिले में यह पूछताछ की जा रही है.
ईडी ने रविवार को आलमगीर को तलब किया था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक को 14 मई को रांची स्थित जोनल कार्यालय में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था. मंगलवार को ईडी ने उनसे 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए. एजेंसी ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए बुधवार को फिर से बुलाया है.
ईडी ने बरामद किया 37 करोड़ कैश
इससे पहले 6 मई को ईडी ने आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के घरेलू नौकर जहांगीर आलम के अपार्टमेंट पर छापा मारा था और 37 करोड़ रुपए से अधिक कैश बरामद किया था. छापेमारी के बाद आलम और संजीव लाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
बीते दिनों ईडी ने रांची में कई जगहों पर छापेमारी की थी जिस दौरान यह कैश बरामद किया गया. कैश को गिनने के लिए कई मशीनें भी लाई गई थीं, सभी 500 के नोट थे. इसके अलावा, एजेंसी के अधिकारियों ने जहांगीर आलम के फ्लैट से कुछ आभूषण भी बरामद किए थे.
पाकुड़ सीट से विधायक हैं आलमगीर

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










