
जोशीमठ ही नहीं, इन पहाड़ी शहरों पर भी है जमीन में समाने का खतरा, बेहद डरावनी है रिपोर्ट
AajTak
उत्तराखंड के जोशीमठ को सिंकिंग जोन घोषित कर दिया गया. लगातार इसके जमीन में समाने का खतरा बढ़ रहा है. लोगों को रिलीफ कैंप भेजा जा रहा है ताकि हादसा टाला जा सके. इस बीच ये बात भी आ रही है कि जोशीमठ अकेला नहीं, उत्तराखंड में सैर-सपाटे के लिए कई ऐसे मशहूर शहर हैं जो जमीन में धंसने के खतरे के साथ जी रहे हैं.
जोशीमठ को लेकर साल 1976 में ही मिश्रा रिपोर्ट आई थी, जिसमें साफ कहा गया कि यहां किसी भी तरह का प्रोजेक्ट इस जगह और साथ-साथ प्रोजेक्ट के लिए भी खतरा रहेगा. गढ़वाल के तत्कालीन कमिश्नर महेश चंद्र मिश्रा के बनाए पैनल ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि जोशीमठ सख्त जमीन नहीं, बल्कि मोरेन पर बसा है. ये पत्थर-रेत और मिट्टी का वो ढेर है, जो ग्लेशियर के पिघलने पर बनता है.
इसे इस तरह से समझें कि जैसे नदी अपने साथ मिट्टी-रेत-सीपियों जैसी चीजें बहा लाती है और कई बार छोटे-छोटे द्वीप जैसा स्ट्रक्चर बन जाता है, ग्लेशियर भी एक नदी की ही तरह काम करता है और अपने साथ कई चीजें लाता है. ये ठोस जमीन नहीं होती, बल्कि नीचे खोखला स्ट्रक्चर होता है.
मलबे पर बसे शहर के चारों ओर कई प्रोजेक्ट चलने लगे कल्पना कीजिए, किसी कमजोर इमारत की, हल्का धक्का भी जिसे गिरा दे, ऐसी इमारत पर अलग बुलडोजर चल जाए. ठीक यही जोशीमठ के मामले में हुआ. खासकर यहां नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) प्रोजेक्ट को बड़ा खतरा बताया जा रहा है. असल में एनटीपीसी यहां पर लगभग 12 किलोमीटर लंबी सुरंग बना रहा है जो दो सिरों को जोड़ सके. इसके लिए लगातार ब्लास्ट होने लगे.
लोग मान रहे टनल को दोषी इसी बीच जोशीमठ के लोगों ने प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया. वे मानते हैं कि इसी टनल की वजह से कमजोर जमीन दरक रही है. इधर एनटीपीसी अपने पक्ष में कह रहा है कि उनका काम शुरू होने से सालों पहले से जोशीमठ के घरों में दरारें पड़ने के वाकये सुनाई पड़ने लगे थे. प्रोजेक्ट के अलावा जोशीमठ आपदा की वजहों में बढ़ती आबादी, कंस्ट्रक्शन और टूरिज्म भी शामिल हैं.
ये शहर भी हैं खतरे में उत्तराखंड पहले से ही आपदाओं के लिए अति-संवेदनशील इलाकों में आता रहा. अब चर्चा ये भी है कि जोशीमठ ही नहीं, बल्कि नैनीताल और उत्तरकाशी भी जमींदोज होने के खतरे में हैं. वैज्ञानिक भाषा में इसे लैंड सब्सिडेंस या भू-धंसाव कहते हैं. 'जर्नल ऑफ अर्थ सिस्टम साइंस' की मार्च 2018 की रिपोर्ट में भारत और ताइवान के एक्सपर्ट्स ने मिली-जुली चिंता जताते हुए बताया कि नैनीताल किसी ठोस जमीन नहीं, बल्कि मलबे पर बसा शहर है. ये मलबा लगातार नीचे की ओर धसक रहा है.
जमीन के धंसने को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने खास तकनीक की मदद ली, जिसे सिंथेटिक अपेर्चर रडार कहते हैं. इसमें कई सालों में मिट्टी में क्या बदलाव हुए, ये देखते हुए बताया गया कि ऊपर से मिट्टी कैसे हर साल के साथ तेजी से नीचे सरक रही है. नैनीताल के जमीन में समाने के खतरे के पीछे भी कंस्ट्रक्शन वर्क को जिम्मेदार माना गया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







