
'जोड़े आसमान में बनते हैं...' 18 की आलिया का 61 साल के शमशाद पर आया दिल!
AajTak
18 साल की आलिया 61 साल के शमशाद की आदतों को देख उनसे प्रभावित हो गईं, पाकिस्तान में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. शमशाद कहते हैं- 'जोड़े आसमान में बनते हैं, जो कुदरत की तरफ से होना होता है, वो हो जाता है. इसमें हम और आप कुछ नहीं कर सकते हैं.'
पाकिस्तान में एक शादी की इन दिनों काफी चर्चा है. इस शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दरअसल, 61 साल के राणा शमशाद ने 18 साल की आशिया से शादी की है.
राणा शमशाद रावलपिंडी के रहने वाले हैं. उन्होंने अपने से उम्र में 43 छोटी आशिया से शादी की है. आखिर दोनों में मोहब्बत की शुरुआत कैसे हुई? इस बारे में आशिया ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा, 'यह (राणा शमशाद) हमारे इलाके में गरीब लड़कियों की शादी करवाते थे, मुझे इनकी ये आदत अच्छी लगी.'
आशिया ने आगे बताया कि उनकी एक दो बार मुलाकात भी हुई. मोहल्ले वाले भी इनके बारे में अच्छी बातें करते थे. इसके बाद उन्होंने फैसला कर लिया कि वो शमशाद से शादी करेंगी.
'मेरा बहुत ध्यान रखती हैं आशिया' शमशाद ने कहा कि वह खुद को काफी खुशनसीब मानते हैं कि इस उम्र में लाइफ पार्टनर मिला. वह बोले, आशिया मेरा बहुत ध्यान रखती हैं.
वहीं, आशिया ने कहा, शमशाद भी उनका खूब ध्यान रखते हैं. आशिया ने बताया, 'उन्हें जिस चीज की भी जरूरत होती है, वह ला देते हैं. मेरे परिवार की भी मदद करते हैं.'
'जोड़े आसमान में बनते हैं' शमशाद ने बताया कि उनकी शादी की बात सुनकर कई रिश्तेदारों ने मुंह बनाए. लोग वैसे भी जीने नहीं देते हैं. कोई न कोई रुकावट पैदा करने की कोशिश करता है. लोग उम्र के अंतर को लेकर असहज थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











