
जॉर्डन ने मीटिंग रद्द की, ईरान-तुर्की की चेतावनी... गाजा हॉस्पिटल अटैक ने चौपट कर दिया बाइडेन का इजरायल-मिडिल ईस्ट प्लान
AajTak
इजरायल और हमास में 12 दिन से युद्ध चल रहा है. इस बीच मंगलवार शाम को गाजा के अस्पताल में रॉकेट अटैक में 500 लोगों की मौत हो गई है. ये हमला ऐसे समय हुआ, जब बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल और मिडिल ईस्ट के दौरे पर पहुंच रहे थे. अब उनकी मुलाकात सिर्फ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से ही हो सकेगी. अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने मुलाकात रद्द कर दी है.
इजरायल और हमास में जंग के बीच 12वें दिन पूरा सैनेरियो चेंज होते दिखने लगा है. मंगलवार शाम गाजा में एक ऐसी घटना हुई, जिससे हर किसी की रूह कांप गई. मध्य गाजा के अल अहली अस्पताल में रॉकेट अटैक में 500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. आरोप है कि ये अटैक इजरायल ने किया है. हालांकि, इजरायल का दावा है कि इसमें उसका हाथ नहीं है. हमास के लड़ाकों का ही रॉकेट दिशा भटका और अस्पताल में आकर जा गिरा. वहीं, इस घटना से पूरी दुनिया में दुख जताया जा रहा है. क्योंकि अस्पताल में ज्यादातार लोग शरण लिए छिपे थे. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का आज इजरायल दौरा भी प्रभावित हो गया है.
दरअसल, बाइडेन आज इजरायल और मिडिल ईस्ट दौरे पर पहुंच रहे हैं. उनकी विजिट का मकसद युद्ध में इजरायल के प्रति समर्थन दर्शाना है. इसके अलावा, गाजा पट्टी में मानवीय मदद पहुंचाने के उपाय खोजना है. बाइडेन को जॉर्डन भी जाना है. वहां किंग अब्दुल्ला द्वितीय, इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी के साथ वार्ता प्रस्तावित है. पहली बैठक में फिलिस्तीन प्रशासक प्रमुख मोहम्मद अब्बास को भी शामिल होना था. लेकिन, इस हमले के बाद बाइडेन का प्लान पूरी तरह फेल हो गया है. खबर है कि जॉर्डन ने किंग अब्दुल्ला, सीसी, अब्बास के साथ समिट को रद्द कर दिया है. यानी तीनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष ने बाइडेन से मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया है.
'इस्लामिक जिहाद का रॉकेट ही अस्पताल पर गिरा'
बता दें कि मंगलवार को हमास ने दावा किया है कि गाजा शहर के अल-अहली बैपटिस्ट अस्पताल पर इजरायल ने रॉकेट अटैक किया है, जिसमें 500 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, इजरायल का कहना है कि इसका जिम्मेदार इस्लामिक जिहाद है. क्योंकि फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की ओर से दागा गया रॉकेट ही अस्पताल पर गिरा. इसमें इजरायल की कोई भूमिका नहीं है. वहीं, अचानक हुए हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मिडिल ईस्ट की पहले से ही मुश्किल यात्रा पूरी तरह से फेल हो गई है.
'जब एयरपोर्ट के रास्ते में थे बाइडेन, तब समिट रद्द होने की खबरें आई'
हमले के बाद फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बाइडेन के साथ प्रस्तावित बैठक को तुरंत रद्द कर दिया. फिर जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने समिट को रद्द कर दिया, जिसमें बाइडेन को मिस्र और फिलिस्तीनी नेताओं के साथ बैठकर बातचीत करनी थी. बताते चलें कि बाइडेन अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान तेल अवीव और जॉर्डन में उतरने वाले थे. अब वो सिर्फ इजरायल का दौरा करेंगे. यह घोषणा व्हाइट हाउस ने तब की, जब वो दौरे पर जाने के लिए एयरपोर्ट के रास्ते में थे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











