
जैश के रडार पर RSS मुख्यालय, देखें पुलिस कमिश्नर ने क्या बताया
AajTak
नागपुर में RSS मुख्यालय की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं. अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने करीब दो-तीन महीने पहले नागपुर में रैकी की थी. इसके बारे में अधिकारियों को बाद में पता चला. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










