
जेल से हफ्ता वसूली, सुपारी किलिंग, हथियार तस्करी... लॉरेंस गैंग के आपराधिक साम्राज्य की Inside Story
AajTak
NIA के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो सलमान खान को हर हाल में मारना चाहता है. सलमान के अलावा लॉरेंस की हिटलिस्ट में कई चौंकानेवाले नाम हैं. उसने 'गोगी गैंग' को जिगाना पिस्टल देने की बात भी कबूल कर ली है.
Gangster Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बेशक सालों से जेल में बंद हो, लेकिन जुर्म की दुनिया में उसका एकछत्र राज बदस्तूर चल रहा है. नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने अपने और अपने गैंग के बारे में जो-जो खुलासे किए हैं, उन्हें जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है. कमाल की बात ये है कि तमाम कानूनी सख्ती के बावजूद आखिर लॉरेंस बिश्नोई का गैंग जेल से कैसे ऑपरेट कर रहा है? कैसे जेल में बैठे-बैठे ही वो अपने दुश्मनों को मारने की प्लानिंग कर रहा है?
लॉरेंस ने ही दी थी गोगी गैंग को जिगाना पिस्टल NIA के सामने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि वो सलमान खान को हर हाल में मारना चाहता है. सलमान के अलावा लॉरेंस की हिटलिस्ट में कई चौंकानेवाले नाम हैं. उसने 'गोगी गैंग' को जिगाना पिस्टल देने की बात भी कबूल कर ली है. अब ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या लॉरेंस के दिए पिस्टल से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का मर्डर हुआ था? आखिर जेल में बंद रहते हुए भी लॉरेंस अपनी करतूतों से बाज क्यों नहीं आता है.
लॉरेंस का खुलासा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उससे जुर्म की दुनिया की खबर रखनेवालों की भी आंखें फटी की फटी रह गई हैं. लॉरेंस बिश्नोई ने केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने ऐसी-ऐसी बातें कही हैं, जिन पर यकीन करना भी मुश्किल है. लेकिन जब कोई मुल्जिम खुद ही अपनी जुबान से अपनी करतूतों का खुलासा करे, तो फिर यकीन तो करना पड़ता है. तो सच्चाई यही है कि तमाम सख्ती के दावों और कानून शिकंजे के बावजूद लॉरेंस सलमान खान के कत्ल के अपने इरादे रत्ती भर भी नहीं डिगा है. बल्कि अब तो लॉरेंस ने अपनी हिटलिस्ट में शामिल कुछ ऐसे नामों का भी खुलासा किया है, जो हर किसी को चौंका सकते हैं.
लॉरेंस खेमे का गैंग था गोगी गैंग आइए पहले बिश्नोई के क्राइम सिंडिकेट, उसके ऑपरेशन और अतीक अहमद मर्डर केस से लॉरेंस के कनेक्शन को लेकर बात कर लेते हैं. आजतक के पास मौजूद ये नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए का वो दस्तावेज है, जिसमें लॉरेंस का एक-एक सच कैद है, वो सच.. जिसे लॉरेंस ने खुद अपनी जुबान से कबूल किया है. दिल्ली में जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी रही है. और इन दोनों गैंग्स में गोगी का गैंग लॉरेंस बिश्नोई के खेमे का गैंग माना जाता है. ऐसे में लॉरेंस ने ये माना है कि साल 2021 में उसी ने अपने साथी गोल्डी बराड के जरिए जितेंद्र गोगी को दो जिगाना पिस्टल दिलवाई थी.
लॉरेंस को फॉलो करते हैं अतीक के कातिल उन दिनों गोल्डी बराड अमेरिका में था और वहीं से ऑपरेट कर रहा था. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या लॉरेंस की दी गई उन्हीं दो पिस्टल से यूपी के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या हुई? ये सवाल इसलिए क्योंकि अतीक और अशरफ के कत्ल के इल्जाम में पकडे गए लड़कों सनी सिंह, अरुण मौर्य और लवलेश तिवारी ने ये कबूल किया था कि उन्होंने जिन जिगाना पिस्टल से अतीक और अशरफ को गोली मारी, वो पिस्टल उन्हें दिल्ली के गोगी गैंग से मिली थी. इतना ही नहीं पूछताछ में तीनों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का फैन होने की बात भी कही थी और बताया था कि वो सालों से लॉरेंस बिश्नोई को फॉलो और कॉपी करते रहे हैं.
सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कनेक्शन अब बात पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश की. तफ्तीश में ये बात पहले ही साफ हो चुकी है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथी गोल्डी बराड ने ही सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करवाया था. लेकिन अब लॉरेंस ने पूछताछ में ये बताया है कि इस काम के लिए उसने अपने साथी गोल्डी बराड को हवाला के जरिए पूरे 50 लाख रुपये भिजवाए थे और इन रुपयों का इस्तेमाल कत्ल की पूरी साजिश को अंजाम देने में किया गया. गोल्डी बराड पहले ही इस कत्ल की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले चुका है और तफ्तीश ये बात भी सामने आ चुकी है कि किस तरह से रेकी के लिए गुर्गों को जुटाने से लेकर शूटआउट के लिए शूटरों तक का इंतजाम उसने विदेश से बैठे-बैठे किया था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






