
जेल में राम-सीता की कहानियां पढ़कर समय काट रहे Aryan Khan, लाइब्रेरी से ली 2 किताबें
AajTak
आर्थर रोड जेल के अधिकारियों के मुताबिक, आर्यन खान जेल में किताबें पढ़ रहे हैं इनमें धार्मिक किताब भी शामिल है. आर्यन खान ने जेल की लाइब्रेरी से दो किताबें ली हैं. एक है गोल्डन लायन और दूसरी किता भगवान राम और सीता की कहानियों पर आधारित है.
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जेल की सलाखों के पीछे कैद हैं. 2 अक्टूबर से आर्यन खान अपने घर मन्नत नहीं लौटे हैं. कभी एनसीबी की हिरासत में तो कभी न्यायिक हिरासत में उनका वक्त बीत रहा है. आर्यन खान जेल में एडजस्ट नहीं कर पा रहे हैं. वहां उनके लिए वक्त काटना मुश्किल हो रहा है. अब जानकारी मिली है कि जेल में आर्यन खान किताबें पढ़कर समय काट रहे हैं.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












