
जेल में बंद महाराष्ट्र के विधायक SC पहुंचे, MLC और राष्ट्रपति चुनाव में वोट डलवाने की मांग
AajTak
महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है. इस चुनाव में भी महा विकास अघाडी (MVA) और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका मिलने के बाद उद्धव सरकार अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है.
महाराष्ट्र में आज विधान परिषद चुनाव की वोटिंग से ठीक पहले जेल में बंद विधायक सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने एमएलसी और राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने की अनुमति मांगी है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट दोपहर 12 बजे सुनवाई कर सकता है. कोर्ट ने केस से संबंधित जानकारी मांगी है. बेंच इस बीच रजिस्ट्री से संपर्क करेगी और रजिस्ट्री सीजेआई से बात करेगी.
बता दें कि महाराष्ट्र में आज विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है. इस चुनाव में भी महा विकास अघाडी (MVA) और बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. राज्यसभा चुनाव में बड़ा झटका मिलने के बाद उद्धव सरकार अब कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. इस बीच, जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. उन्होंने एक याचिका दायर की है और कहा है कि मुझे एमएलसी और राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डालने की अनुमति दी जानी चाहिए.
विधायकों ने कहा कि ये मेरा वैधानिक अधिकार है. मैं एक निर्वाचित प्रतिनिधि हूं. जेल से पुलिस एस्कॉर्ट में ले जाया जा सकता है और वोट डालने के बाद वापस जेल लाया जा सकता है. दोनों नेताओं ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें वोट देने के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. जानिए क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने...
SC- इन मामलों को पहले सीजेआई के पास जाना चाहिए. हम इसे कल सुन सकते हैं.
सीनियर एडवोकेट मीनाक्षी अरोड़ा- ये केस अर्जेंट है. आज जरूर सुनवाई होनी चाहिए. क्योंकि वोटिंग आज शाम 4 बजे तक है.
SC- जब फाइल हमारे सामने नहीं है तो हम किसी मामले को कैसे सूचीबद्ध कर सकते हैं?

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









