जेल नंबर 4, अलग सेल, पुलिस की मौजूदगी में खाना... तिहाड़ में शातिर आफताब पर यूं रखी जाएगी नजर
AajTak
आफताब को मेडिकल के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था. जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सुरक्षा के मद्देनजर उसे तिहाड़ जेल के सेपरेट सेल में रखा गया है.
एक शातिर कालित... एक धोखेबाज प्रेमी... जिसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉल्कर की बेहरमी से हत्या कर दी. अब वो सलाखों के पीछे है. शनिवार को कोर्ट ने आफताब पूनावाला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तिहाड़ जेल में उसको शिफ्ट कर दिया गया है. उसे तिहाड़ की जेल नंबर 4 में रखा गया है. जहां सुरक्षा कारणों से आफताब को अलग सेल में रखा गया है. यहां उस पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी रहेगी.
दरअसल, दिल्ली पुलिस के पास रिमांड के लिए सिर्फ 14 दिन का वक्त था, जो शनिवार को खत्म हो गया. आफताब को मेडिकल के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया था. जहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस बीच शातिर आफताब लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा. सबूतों के लिहाज से पुलिस के हाथ अब तक कुछ ठोस नहीं लगा है.
तिहाड़ जेल में सुरक्षा कारणों से अफताब को अलग सेल में रखा जाएगा. इसे सेपरेट सेल कहा जाता है. जिसमें सिर्फ एक कैदी को ही रखा जाता है. इस सेल से कैदी को जल्दी निकाला नहीं जाता. इसमें रहने वाले कैदी को पुलिस की मौजूदगी में खाना दिया जाता है और सेल के बाहर एक सुरक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहता है. इस सेल के कैदियों को बाकी कैदियों से अलग रखा जाता है. भले ही आफताब को कोर्ट न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. लेकिन पुलिस के सामने सबूतों को इकट्ठा करना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. क्योंकि बिना सबूत के ये केस हल्का हो सकता है, जिसका सीधा फायदा आफताब को मिल सकता है.
आफताब की दोस्त की पुलिस को मिली जानकारी
आफताब के खिलाफ सबूतों की खोजबीन कर रही पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस को उस लड़की तक पहुंच गई है जो कि श्रद्धा की मौत के बाद आफताब के फ्लैट पर आई थी. डेटिंग एप्प के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी और जिस वक्त वो फ्लैट पर आई थी, श्रद्धा के शरीर के टुकड़े फ्रीज में रखे थे. पेशे से ये लड़की मनोविज्ञानी (Psychologist) है. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इससे लंबी पूछताछ की है.
गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस में सच तक पहुंचने के लिए हाथ-पांव मार रही है. जल-जमीन-जंगल से लेकर पहाड़ों की खाक छान रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










