
जेलेंस्की ने पीएम मोदी से की बात, सितंबर में मिलेंगे दोनों नेता, जल्द भारत आ सकते हैं यूक्रेन के राष्ट्रपति
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म X पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटाफॉर्म X पर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दी. जेलेंस्की ने X पोस्ट में कहा, 'भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक लंबी और महत्वपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक कूटनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई.'
उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यूक्रेनी जनता के लिए दिए गए समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया. वलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने रूस के हाल के हमलों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी, विशेष रूप से जापोरिजिया में एक बस स्टेशन पर हुए हमले की, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे. उन्होंने कहा, 'ऐसे समय में जब युद्ध समाप्त करने की कूटनीतिक संभावना दिख रही है, रूस केवल अपनी आक्रामकता और हत्याओं को जारी रखने की इच्छा दिखा रहा है.'

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









