
जेपी नड्डा के बेटे की जयपुर के होटल व्यवसायी की बेटी से हुई शादी, सामने आईं तस्वीरें
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की 25 जनवरी को जयपुर में शादी हो गई. उनकी शादी होटल व्यवसायी की बेटी रिद्धि से हुई. आज यानी 26 जनवरी को विदाई होगी. सूत्रों के मुताबिक 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की 25 जनवरी जयपुर में शादी हुई. उनकी शादी जयपुर के होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से हुई. आज यानी 26 जनवरी को विदाई होगी. इस VIP शादी में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही. राजस्थान बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शादी की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ.' जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों के ही शामिल होने की व्यवस्था की गई.
सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि करीब 2500 मेहमानों इसमें बुलाया जाएगा.
इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया मिर्जा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल हुए.
2020 में हुई थी बड़े बेटे की शादी

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






