
जेपीसी की लड़ाई अब गिरफ्तारी की मांग पर आई, अडानी मुद्दे पर आर-पार के मूड में विपक्ष
AajTak
संसद में गतिरोध जारी है. सत्तापक्ष राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर माफी मांगने की मांग पर अड़ा है तो वहीं विपक्ष अडानी मुद्दे पर सरकार से दो-दो हाथ करने के मूड में नजर आ रहा है. विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन के गेट नंबर एक पर प्रदर्शन किया. टीएमसी के सांसद तो वित्त मंत्री के दफ्तर तक पहुंच गए.
संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है. बजट सत्र के दूसरे चरण में आठवें दिन भी हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई. लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई और हंगामे के कारण पहले दोपहर दो और फिर शाम छह बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे और फिर 24 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
संसद के दोनों सदनों में राहुल गांधी के लंदन वाले बयान और अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग को लेकर हंगामा हुआ. सत्तापक्ष जहां राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर हमलावर है तो वहीं अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच की मांग पर अड़ा विपक्ष भी पक्ष से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार नजर आ रहा है. लोकसभा में सत्तापक्ष की ओर से राहुल गांधी माफी मांगो के नारों का जवाब विपक्ष ने राहुलजी को बोलने दो के नारों से दिया.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को तो एकबार विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी को टोकना पड़ गया. अधीर की बात पर ओम बिरला भड़क गए और कहा कि अधीरजी आप कैसे फैसला कर सकते हैं कि मैं नहीं बोलने दूंगा. स्पीकर ने कहा कि हर सदस्य को बोलने का अधिकार है. सभी को नियम और प्रक्रिया के मुताबिक बोलने का मौका दिया जाएगा.
संसद के गेट नंबर एक पर विपक्ष का प्रदर्शन
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसद संसद के गेट नंबर एक पर आ गए. विपक्षी सांसदों ने संसद भवन के गेट नंबर एक पर और संसद भवन के बाहर अडानी मुद्दे की जेपीसी जांच कराने की मांग को लेकर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. विपक्षी सांसदों ने अडानी मुद्दे को लेकर नारेबाजी की और सरकार पर हमला भी बोला.
ED दफ्तर पहुंचे टीएमसी सांसद

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










