
'जेंडर चेंज' कराना चाहती है महिला पुलिसकर्मी, दो साल से लगा रही अधिकारियों के चक्कर
AajTak
18 साल से पुलिस विभाग में नौकरी कर रही महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस विभाग से खास मांग की है. इसके लिए उसने हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया है. महिला पुलिसकर्मी को 'जेंडर डिस्फोरिया' नाम की बीमारी है. उसे लगता है कि वह पुरुष है. वह जेंडर चेंज में आने वाले खर्चा पुलिस विभाग से उठाने की मांग कर रही है.
पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर बीते 18 साल से पुलिस विभाग में नौकरी कर रही महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस विभाग से खास मांग की है. इसके लिए महिला पुलिसकर्मी हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुकी है. महिला पुलिसकर्मी को 'जेंडर डिस्फोरिया' नाम की बीमारी है.
उसे ऐसा लगता है कि वह महिला नहीं, पुरुष है. अब महिला जेंडर चेंज में आने वाले खर्चा पुलिस विभाग की ओर से उठाने की मांग कर रही है. जानकारी के मुताबिक, साल 2005 में पिता की मौत के बाद तीन बहनों में सबसे बड़ी होने के चलते महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी.
18 साल से कर रही है पुलिस की नौकरी
बीते 18 साल से वह पुलिस विभाग में कार्यरत है. वर्तमान में नादेड के थाने में सेवाएं दे रही है. महिला को बीते कुछ समय से ऐसा लगता है कि जैसे वह पुरुष है. इस संबंध में महिला ने डॉक्टरों ने सभी संपर्क किया. जांच में सामने आया है कि महिला को 'जेंडर डिस्पेरिया' है.
हाईकोर्ट ने दी थी मैट से संपर्क करने की सलाह
बीते दो सालों से महिला पुलिसकर्मी अपनी मांग को लेकर विभाग के कई अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी है. मगर, उसे अभी तक संतुष्ट जबाव नहीं मिला है. अपनी इस मांग को लेकर वह हाईकोर्ट भी गई थी. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने महिला पुलिसकर्मी को मैट (महाराष्ट्र प्रशासनिक न्यायाधिकरण) से संपर्क करने की सलाह दी थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








