
जून में भी मौसम मेहरबान! दिल्ली-NCR में आज भी तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, IMD ने दिया ये अपडेट
AajTak
देश की राजधानी नई दिल्ली में इस साल मई के महीने में बेमौसम बारिश का दौर देखने को मिला है. इस बेमौसम बारिश के चलते ही दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं, अब जून के पहले हफ्ते में भी मौसम खुशनुमान रहने की उम्मीद है. IMD के मुताबिक, गर्मी और लू से राहत रहेगी.
देश की राजधानी नई दिल्ली में इन दिनों बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है. दिल्ली और आस-पास के इलाकों में दो दिन पहले बारिश हुई तो बीते दिन तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहा है. IMD के मुताबिक, देश की राजधानी में आज (गुरुवार), 1 जून को भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूरे हफ्ते गर्मी एवं हीटवेव से राहत रहेगी.
नई दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में आज यानी 01 जून को भी गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग की मानें तो 02 जून को भी नई दिल्ली में बारिश होगी. IMD की मानें तो नई दिल्ली में 06 जून तक न्यूनतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही दर्ज किया जाएगा.
एनसीआर के मौसम का हाल
नोएडा: मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को नोएडा में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, नोएडा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो 02 जून को नोएडा में बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है, लेकिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है. नोएडा में 03 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा.
गाजियाबाद: मौसम विभाग की मानें तो गाजियाबाद में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जाएगा. गाजियाबाद में भी 03 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया जाएगा. इसके बाद तापमान में बढ़त दर्ज की जा सकती है.
गुरुग्राम: मौसम विभाग की मानें तो गुरुग्राम में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. आईएमडी के मुताबिक, यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, एक या दो बार गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की मानें तो गुरुग्राम में 06 जून तक बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, 03 और 04 जून को बारिश का पूर्वानुमान नहीं है. वहीं, गुरुग्राम में 06 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया जाएगा.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






