
'जूनियर टूटू' पर लालू यादव ने लुटाया प्यार, वीडियो कॉल कर पोते को निहारा, देखें VIDEO
AajTak
तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती अस्पताल में मौजूद थीं, जहां उन्होंने प्यारे भतीजे के साथ सेल्फी ली. लेकिन तेज प्रताप ने अब तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है. मीसा भारती ने कहा कि हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी और राजश्री को बहुत-बहुत बधाई. ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे.
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर से गुड न्यूज है. उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया. इस बीच लालू यादव ने वीडियो कॉल पर अपने पोते को पहली बार देखा.
राजश्री ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. तो लालू यादव ने वीडियो कॉल के जरिए पहली बार पोते का दीदार कर उस पर प्यार लुटाया.
तेजस्वी की बहन और नए मेहमान की बुआ रोहिणी आचार्य ने भी वीडियो कॉल के जरिए भतीजे पर प्यार लुटाया. रोहिणी आचार्य ने कहा कि प्राउड माता-पिता, दादा-दादी और बहन कात्यायनी को बधाई. हमारे जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.
इससे पहले 2023 में राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था. बता दें कि साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था. राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी.
वहीं, तेजस्वी की बहन मीसा भारती अस्पताल में मौजूद थीं, जहां उन्होंने प्यारे भतीजे के साथ सेल्फी ली. लेकिन तेज प्रताप ने अब तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है. मीसा भारती ने कहा कि हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी और राजश्री को बहुत-बहुत बधाई. ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे.
तेजस्वी और राजश्री की लव मैरिज हुई थी. बताया जाता है कि तेजस्वी और राजश्री के विवाह को लेकर पहले लालू परिवार तैयार नहीं था. मगर बाद में सब राजी हो गए थे. परिवार की रजामंदी के बाद इस जोड़े ने 'चट मंगनी-पट ब्याह' रचा लिया था.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










