
जुमला...झूठ....चुनाव, 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर विपक्ष ने ऐसे कसा तंज
AajTak
मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर रही है. लेकिन विपक्ष को इस वादे में कोई विश्वास नजर नहीं आता. वे इसे जुमला मान रहे हैं, चुनावी स्टंट की तरह देख रहे हैं और सरकार की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं.
मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियां देने का वादा कर रही है. हर विभाग में भर्ती निकालने की तैयारी है, रिक्त पदों को मिशन मोड पर भरने की बात हो रही है. अब बीजेपी तो इस फैसले का दिल खोलकर स्वागत कर रही है, लेकिन विपक्ष इसे सिर्फ एक जुमला मान रहा है. उनकी नजरों में इस सरकार ने ना पहले कभी कोई वादे पूरे किए और ना अब ये करने वाली है.
पीएमओ द्वारा ट्वीट करने के बाद भी कांग्रेस ने इसपर सवाल उठाए. रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'इसे कहते हैं 900 चूहें खाकर बिल्ली हज को चली. बीते 50 साल के हिसाब से बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा बढ़ गई है. रुपया 75 साल की अपनी सबसे कम कीमत पर है. पीएम ट्विटर ट्विटर खेलकर कबतक इन बातों से ध्यान हटाएंगे?' वहीं युवा हल्ला बोल' संस्थापक अनुपम ने भी मोदी सरकार के इस वादे को हवाहवाई बता दिया है.
वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री का युवाओं से किया हर वादा जुमला साबित होता है. सबसे पहले तो 2014 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी जी ने सालाना दो करोड़ रोज़गार देने का वादा किया. लेकिन जब युवाओं ने उनपर भरोसा करके सत्ता दी तो देना तो दूर की बात, भारी संख्या में रोज़गार छीन लिया गया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी बीजेपी को उनका संकल्प पत्र याद दिलाते हुए कह दिया कि उन्हें अपना रिपोर्ट कार्ड चेक करना चाहिए. वे कहते हैं कि बीजेपी को देखना चाहिए कि उन्होंने कितनी नौकरियां दी हैं. यूपी में 70 लाख नौकरियां देनी थीं. ये उनका दूसरा कार्यकाल है, कहां हैं नौकरियां? जब सारी सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है, नौकरी देंगे कहां से?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के इस वादे को महा जुमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है. ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है. प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं. वहीं कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कह दिया कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी इस सरकार के समय देखने को मिल गई है. उन्होंने तंज कसते हुए ये भी कहा कि सरकार को ये जानने में आठ साल लग गए कि वे सरकारी नौकरियां भी दे सकते हैं.
वैसे बीजेपी नेता वरुण गांधी ने भी एक ट्वीट किया. उन्होंने इस कदम का स्वागत तो किया लेकिन साथ में एक नसीहत भी दे दी. उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं की पीड़ा एवं मर्म समझने के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री मोदी. नए रोजगार का सृजन करने के साथ साथ हमें 1 करोड़ से अधिक ‘स्वीकृत परंतु रिक्त’ पदों को भरने हेतु सार्थक प्रयास करना होगा. हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का संकल्प पूरा करने के लिए और तेज गति से कदम बढ़ाने होंगे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








