
'जुबान पर लगाम लगाए PAK, गलत कदम उठाया तो...', भारत ने मुनीर-शहबाज की धमकियों का दिया करारा जवाब
AajTak
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हाल ही में भारत को कोरी धमकियां दी थीं. भारत ने अब इसका जवाब दिया है और पाकिस्तानी नेताओं से जुबान पर कंट्रोल रखने को कहा है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से करारी हार का सामना कर चुका पाकिस्तान भारत के खिलाफ नफरत भरी और युद्धोन्मादी टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हाल ही में अमेरिका पहुंचे थे जहां उन्होंने भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी थी. इसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनका देश भारत को उसके हक का एक भी बूंद पानी नहीं छीनने देगा. पाकिस्तान की इन धमकियों का भारत ने करारा जवाब दिया है. भारत का कहना है कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह की बयानबाजी करना पाकिस्तान के नेतृत्व की आदत रही है. पाकिस्तानी नेतृत्व की तरफ से ऐसे बयानों के संबंध में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने वो रिपोर्टें देखी हैं जिसमें पाकिस्तानी नेतृत्व भारत के विरुद्ध लगातार लापरवाह, युद्धोन्मादी और नफरत भरी टिप्पणियां कर रहा है. अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत-विरोधी बयानबाजी करना पाकिस्तानी नेतृत्व की जानी-मानी आदत है.'
रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तानी नेताओं को चेताते हुए आगे कहा, 'पाकिस्तान को अपनी बयानबाजी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है. अगर कोई भी गलत कदम उठाया तो खतरनाक नतीजे होंगे, जैसा कि हाल ही में देखने को मिला था.'
विदेश मंत्रालय ने सिंधु जल संधि के संबंध में मध्यस्थता कोर्ट (Permanent Court of Arbitration) के उस फैसले पर भी टिप्पणी की है जिसमें कहा गया है कि भारत को पाकिस्तान की तरफ जाने वाली नदियों का पानी रोकना नहीं चाहिए.
प्रवक्ता ने कहा, 'भारत ने तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय की वैधता, औचित्य या क्षमता को कभी स्वीकार नहीं किया है. इसलिए, इसके फैसले अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, इसकी कोई कानूनी मान्यता नहीं है और भारत के जल उपयोग के अधिकारों पर इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. जैसा कि 27 जून 2025 की हमारी प्रेस विज्ञप्ति में दोहराया गया है, सिंधु जल संधि भारत सरकार के एक संप्रभु फैसले की वजह से स्थगित है जो पाकिस्तान के बर्बर पहलगाम हमले सहित सीमा पार आतंकवाद को लगातार स्पॉन्सर करने के जवाब में लिया गया है.'
भारत के विदेश मंत्रालय ने यह टिप्पणियां आसिम मुनीर, शहबाज शरीफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के उकसावे वाले बयानों का जवाब है जिसमें वो भारत को गीदड़भभकी दे रहे थे.
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ टिप्पणी फ्लोरिडा के टैम्पा में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की. मुनीर ने कहा था, 'हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं. अगर हमें लगा कि हम डूब रहे हैं तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे.'

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









