'जीतें तो मशीन ठीक, हारें तो छेड़छाड़?', लोकसभा में EVM विवाद पर NDA का विपक्ष पर पलटवार
AajTak
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान TDP और JDU ने विपक्ष पर EVM मामलों में “दोहरा मानदंड” अपनाने का आरोप लगाया. TDP सांसद ने कहा कि कांग्रेस जब जीतती है, तब EVM पर सवाल नहीं उठते. JDU सांसद ललन सिंह ने विपक्ष पर चुनाव प्रणाली को बदनाम करने का आरोप लगाया. बहस में बायोमेट्रिक पहचान, प्रवासी मतदाता अभियान, और चुनाव आयोग द्वारा SIR की स्पष्टता पर भी चर्चा हुई.
लोकसभा में ‘चुनाव सुधार’ पर चर्चा के दौरान मंगलवार को बीजेपी सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने विपक्ष पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर “दोहरा मानदंड” अपनाने का आरोप लगाया. इन दलों ने कहा कि विपक्ष EVM से छेड़छाड़ के आरोप केवल चुनाव हारने के बाद ही उठाता है.
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाए, SIR को लेकर आलोचना की और पेपर बैलेट प्रणाली वापस लाने की मांग रखी. वहीं सत्ताधारी एनडीए के सदस्यों ने विपक्ष पर देश की चुनाव व्यवस्था को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सुधार के व्यावहारिक सुझाव देने चाहिए.
क्या बोले TDP सांसद? TDP सांसद लवू श्री कृष्ण देवरायालु ने कहा कि भारतीय मतदाता जागरूक हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझते हैं. उन्होंने कहा, “तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस जीती तो किसी ने ‘वोट चोरी’ की बात नहीं की, लेकिन जहां विपक्ष हारता है, वहीं EVM पर सवाल उठने लगते हैं.” उन्होंने मशीनों में छेड़छाड़ की आशंकाओं को खारिज किया.
देवरायालु ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक सुधारों की दिशा में काम करने के बजाय चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है. उन्होंने सुझाव दिया कि यदि आधार को वोटर आईडी से लिंक नहीं किया जा सकता तो पहचान की पुष्टि के लिए आइरिस स्कैन या अंगूठे के निशान जैसे बायोमेट्रिक विकल्प पर विचार किया जा सकता है. उन्होंने प्रवासी मजदूरों, जनजातीय समुदायों और बुजुर्गों को दोबारा मतदाता सूची में शामिल करने के लिए लक्षित अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा, “क्षमता निर्माण केवल चुनाव से छह महीने पहले होता है. इसे वार्षिक रूप से करना चाहिए.”
देवरायालु ने चुनाव आयोग से जिला-वार मतदाता सूची में जोड़-घटाव के आंकड़े सार्वजनिक करने की भी मांग की, ताकि सभी राजनीतिक दल देख सकें कि किन नामों को हटाया गया.
JDU सांसद का विपक्ष पर निशाना बहस में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय मंत्री और JDU सांसद राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने भी विपक्ष पर चुनाव हारने पर ही EVM को कटघरे में खड़ा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “आप बंगाल, हिमाचल और कर्नाटक में जीते, तब EVM सही थीं. लेकिन महाराष्ट्र, हरियाणा या बिहार में मशीनें अचानक खराब हो गईं? जनता इस दोहरे मानदंड को स्वीकार नहीं करती.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











