
जीतू पटवारी के समर्थकों पर FIR... महाकाल मंदिर के कर्मचारियों से गाली गलौज का आरोप, धक्का-मुक्की से टूट गया था कांच
AajTak
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों के खिलाफ शिकायत की गई है. मंदिर प्रशासन ने कहा कि बीते दिनों कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंदिर में दर्शन करने आए थे, उसी दौरान उनके साथ तमाम लोग बिना अनुमति के भी घुसने लगे. इस दौरान शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था.
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में बिना अनुमति के प्रवेश करने वालों पर FIR दर्ज की गई है. दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जीतू पटवारी महाकाल मंदिर बाबा का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे. बिना अनुमति के कई लोगों ने महाकाल मंदिर के अंदर घुसने का प्रयास किया था. इस दौरान महाकाल मंदिर के गेट का कांच भी फूट गया था.
आरोप है कि इस दौरान मंदिर समिति के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार भी किया गया. इसके बाद मंदिर समिति ने अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. इस मामले को लेकर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि मंदिर प्रशासक के द्वारा की गई शिकायत में 40-50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है.
इसमें आरोप है कि उन्होंने बलपूर्वक मंदिर में प्रवेश करने और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम किया है. आवेदन के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर प्रकरण कायम किया गया है. जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी.
19 दिसंबर की दोपहर मंदिर में बलपूर्वक किया था प्रवेश
मंदिर प्रशासक ने पुलिस को बताया था कि 19 दिसंबर की दोपहर लगभग 12 बजे 40 से 50 कार्यकर्ताओं ने मंदिर में उस जगह से प्रवेश किया था, जहां से नहीं करना चाहिए. इसके बाद बलपूर्वक जब उन्होंने जोर लगाया तो वहां की शासकीय संपत्ति को नुकसान हुआ. कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










