
जिहादी भाषण, वीडियो देखकर शाहरुख ने की आतंकी वारदात... केरल ट्रेन अग्निकांड केस में NIA की चार्जशीट दाखिल
AajTak
केरल में हुए NIA ने चार्जशीट में कहा है कि, शाहरुख सेल्फ रेडक्लाइज था. जिहाद करने के इरादे से दिल्ली से केरल गया और आतंकी वारदात को अंजाम दिया.शाहरुख का प्लान था की वो दिल्ली से दूर आतंकी वारदात को अंजाम देगा और फिर शहीनबाग आकर नॉर्मल जिंदगी जिएगा.
एक शख्स, जिसका ठिकाना यहां दिल्ली के शाहीन बाग में था. वह एक दिन अचानक घर से निकल गया. ट्रेन पकड़ी और केरल की ओर चल पड़ा. घर वाले सोच रहे थे, बेटा कहीं गया होगा, लेकिन इस नौजवान के दिलो-जेहन में एक खौफनाक वारदात पल रही थी. इरादा था कि वह दिल्ली से दूर जाएगा, वहां आतंकी वारदात को अंजाम देगा, और फिर शाहीनबाग लौट आएगा. जिंदगी यूं ही चलती रहेगी.
...मगर इरादे नहीं हुए कामयाब मगर उसके इरादे कामयाब नहीं हुए. शख्स पकड़ा गया, पूछताछ के कई सिलसिसे चले और जो खौफनाक बातें सामने आईं तो जांच कर रही NIA ने इस आधार पर शुक्रवार को चार्जशीट दाखिल की है. यहां बात हो रही है केरल के कोझिकोड में हुई उस संगीन वारदात की, जिसमें एक शख्स ने कुछ रेलयात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी. दिल्ली के शाहीनबाग में रहने वाले इस शख्स का नाम शाहरुख सैफी है. सैफी पुलिस गिरफ्त में है.
जिहाद के इरादे से गया था केरल NIA ने चार्जशीट में कहा है कि, शाहरुख सेल्फ रेडक्लाइज था. जिहाद करने के इरादे से दिल्ली से केरल गया और आतंकी वारदात को अंजाम दिया.शाहरुख का प्लान था की वो दिल्ली से दूर आतंकी वारदात को अंजाम देगा और फिर शहीनबाग आकर नॉर्मल जिंदगी जिएगा.
NIA की चार्जशीट में कई खुलासे बता दें कि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को केरल ट्रेन आगजनी मामले में एकमात्र आरोपी के खिलाफ चार्जशीय दायर कर दिया है. इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे. 27 साल के आरोपी शाहरुख सैफी पर आईपीसी, यूए(पी)ए, रेलवे अधिनियम और पीडीपीपी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.
ट्रेन में लोगों पर छिड़का पेट्रोल और लगा दी आग उस पर 2 अप्रैल, 2023 को अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के डी1 कोच में आग लगाकर आतंकवादी कृत्य करने का आरोप है. एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि इस भयानक मामले में एकमात्र आरोपी सैफी ने यात्रियों पर पेट्रोल फेंका और छिड़का था और लोगों को मारने के इरादे से लाइटर से बोगी में आग लगा दी थी. सैफी सैफी चलती अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में चढ़ गया था. आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद उसे महाराष्ट्र के रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था.
31 मार्च को नई दिल्ली से गया था केरल एनआईए की जांच से पता चला है कि उसने 31 मार्च 2023 को नई दिल्ली से केरल की यात्रा की थी और 2 अप्रैल को वहां पहुंचा था. आरोपी ने शोरानूर में एक पेट्रोल बंक से पेट्रोल और शोरानूर रेलवे स्टेशन के पास की दुकान से एक लाइटर खरीदा था. एनआईए की जांच से ये भी सामने आया है कि, सैफी ने आतंक और आगजनी से जुड़ी वारदात के लिए केरल को इसलिए चुना था क्योंकि वह अपने जिहादी इरादों को वहां, अंजाम देना चाहता था, जहां उसे पहचाना न जा सके. उसका इरादा था कि वह ऐसा करके शाहीनबाग लौट आएगा और पकड़ा नहीं जाएगा, फिर सामान्य जिंदगी जीने लगेगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










