
'जिस दिल्ली की कानून-व्यवस्था गृह मंत्री के अधीन, वहां MLA से मांगी जा रही रंगदारी', संजय सिंह ने उठाए सवाल
AajTak
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी को घेरा और गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली की कानून-व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के अधीन है, वहां विधायकों से रंगदारी मांगी जा रही है.
दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों को मिली जान से मारने की धमकी को लेकर अब सियासत गर्म होती दिख रही है. शनिवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा.
संजय सिंह ने कहा कि जिस दिल्ली की कानून-व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गृह मंत्री के अधीन है, वहां आम आदमी पार्टी के विधायकों को 24 बार कॉल करके हत्या करने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि 20 जून को बुराड़ी से विधायक संजीव झा को तीन बार कॉल आई और 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई.
AAP के राज्यसभा सांसद ने कहा कि संजीव झा को रंगदारी न देने पर पूरा परिवार खत्म करने की भी धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर से विधायक अजय दत्त से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई और धमकी दी गई. संजय सिंह ने AAP विधायकों को धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस और गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल कार्रवाई करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि विधायकों से प्रोटेक्शन मनी मांगी जा रही है. संजय सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि कानून-व्यवस्था ऐसे ही चलनी है? अजय दत्त को पिस्टल की फोटो भी भेजी गई है. एक ही नंबर से कॉल और मैसेज आया है. उन्होंने ये भी कहा कि हम जल्द ही इस मामले को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से भी मिलेंगे.
21 जून को हुई FIR
आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि 21 जून को FIR दर्ज हुई लेकिन पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. उन्होंने कहा कि भय का माहौल खत्म करने की अपील करता हूं. वहीं, विधायक अजय दत्त ने कहा कि हम तो सिर पर कफन बांध के घूमते हैं लेकिन ऐसी कानून-व्यवस्था रही तो आम जनता का क्या हाल होगा?

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








