
'जिस दिन हम सत्ता में आएंगे, उस दिन एक घंटे में उखाड़ कर फेंक देंगे', वक्फ कानून पर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
AajTak
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने घंटे भर में इलाज कर देने वाले बयान पर विवाद के बाद अब सफाई दी है. उन्होंने वक्फ कानून को लेकर कहा है कि जिस दिन हम सत्ता में आएंगे, उस दिन एक घंटे में इसे उखाड़ कर फेंक देंगे.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में इमरान मसूद वक्फ बिल को लेकर यह कहते नजर आ रहे थे कि अगर मस्जिदें नहीं होंगी तो नमाज़ कहां पढ़ी जाएगी? कब्रिस्तान नहीं होंगे तो लाश कहां दफन की जाएगी? ईदगाह की तो बात ही छोड़ दीजिए. हम सत्ता में आए तो इसका इलाज घंटेभर में कर देंगे.
वीडियो वायरल हुआ तो सियासी विवाद खड़ा हो गया. इस बयान और विवाद पर अब इमरान मसूद की सफाई आई है. इमरान मसूद ने आज तक से बात करते हुए कहा है कि किसी को चेतावनी नहीं दी है. हमारा विरोध भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ है, किसी समाज के खिलाफ नहीं. उन्होंने ये भी कहा है कि मेरा पूरा बयान सुनिए. हमने कहा है कि हम सरकार में आएंगे तो यह कानून खारिज कर देंगे.
यह भी पढ़ें: 'मैं भी रामजी का वंशज, मुझे राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल करो...', वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की एंट्री पर भड़के इमरान मसूद
इमरान मसूद ने कहा कि हमने अपने बयान में यह भी कहा है कि हिंसा की कोई जगह नहीं है और मुर्शिदाबाद की घटना का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र, कानून और संविधान को मानने वाले लोग हैं. वायरल वीडियो हैदराबाद का बताया जा रहा है, जहां वह ऑल इंडिया मुस्लिम मिल्ली काउंसिल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची CPI और तमिल एक्टर विजय की पार्टी, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई
इमरान मसूद ने अपने संबोधन में कहा था कि यह लोकतंत्र है, राजशाही नहीं है. जिस दिन हम सत्ता में आ जाएंगे, उस दिन इसे एक घंटे में उखाड़ कर फेंक देंगे. घंटे भर में इलाज कर देंगे. हम एक घंटे में इलाज करना जानते हैं. उन्होंने संविधान के दायरे में रहकर वक्फ कानून के विरोध का आह्वान किया था और कहा था कि जहां-जहां हमारी सरकारें हैं, विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां-वहां ये कानून किसी हाल में लागू न हो.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








