
'जिसने अपने बच्चों को छोड़ दिया, उससे कैसा रिश्ता', पाकिस्तान में निकाह की बात सुनकर बोले अंजू के पिता
AajTak
पाकिस्तान के नसरुल्लाह के साथ राजस्थान की अंजू के निकाह की बात सामने आई है. पाकिस्तान की मीडियो ने यह दावा किया है. इस खुलासे के बाद जब अंजू के पिता से बात की गई तो उनका दर्द छलक गया. उन्होंने कहा कि अंजू को कम से कम अपने बच्चों के बारे में तो सोचना चाहिए था.
'जिस बेटी ने अपने ही बच्चों को छोड़ दिया उससे मेरा कोई रिश्ता कैसे हो सकता है?, अगर यही सब करना था तो पहले तालाक ले लेती, सब कुछ यहां से करके जाती, उसने उस लड़के (अरविंद) और अपने दो बच्चों की जंदगी भी खराब कर दी है. अब उसके 14 साल के बेटे और 5 साल की बेटी को पालने का जिम्मा कौन उठाएगा. वो हमारे लिए मर चुकी है.' ये लफ्ज पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह करने वाली और अंजू से फातिमा बन चुकी महिला के पिता के हैं.
राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंच चुकी अंजू के पिता मध्य प्रदेश के ग्वालियर के नजदीक टेकनपुर में रहते हैं. बेटी के निकाह और अंजू से फातिमा बनने की बात सुनकर गया प्रसाद थॉमस के दर्द छलक उठा. उन्होंने कहा कि मेरी उससे पिछले एक साल से बात नहीं हुई है, इसलिए मैं यह नहीं समझ सकता ही उसके दिमाग में क्या चल रहा था.
ये भी पढ़ें: '20 साल से क्यों नहीं देखा बेटी अंजू का चेहरा', पाकिस्तान जाने वाली महिला के पिता ने बताई वजह
42 साल से टेकनपुर में रह रहे हैं थॉमस
गया प्रसाद थॉमस जिस टेकनपुर में रहते हैं, उसके पास ही बीएसएफ का हेडक्वार्टर है. जब उनसे पाकिस्तान की तरफ से जासूसी के लिए बेटी के इस्तेमाल किए जाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, वह 42 साल से यहीं रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके बच्चों का क्राइम नेचर नहीं है. वहीं, गांव के प्रधान का कहना है कि पूरा क्षेत्र अंजू की इस हरकत से शर्मसार है. लेकिन इसमें अंजू के माता-पिता की कोई गलती नहीं है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से निकाहनामा आया सामने, फिर भी शादी से मुकर रहे हैं अंजू और नसरुल्लाह

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








