
जिम-कैंटीन से पार्क तक की सुविधा...रेपिड रेल स्टेशन के पास होंगे ऐसे मकान, जानिए NCRTC का प्लान
AajTak
दिल्ली-मेरठ के बीच रेपिड रेल से यात्रियों की सुविधा के लिए NCRTC लगातार काम कर रहा है. जो लोग रोजाना इस रेल से सफर करेंगे या उनका दफ्तर रेपिड रेल के स्टेशन के पास होगा, उनके लिए NCRTC रेपिड रेल के स्टेशन के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फ्लैट निर्माण कराएगा. आइए जानते हैं क्या है NCRTC का प्लान.
Delhi-Meerut Rapid Rail: रेपिड रेल से यात्रियों का दिल्ली से मेरठ तक का सफर सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. जो लोग रोजाना इस रेल से सफर करेंगे या उनका दफ्तर रैपिड रेल के स्टेशन के पास होगा उनके लिए एनसीआरटीसी ने एक व्यापक प्लान तैयार किया है. इसके लिए रेपिड रेल के स्टेशन के करीब 1 किलोमीटर के दायरे में फ्लैट निर्माण कराया जाएगा. जिससे लोग रेपिड रेल के स्टेशन के पास रह सकें और अपने गंतव्य तक आसानी से जा पाएं. इस परियोजना में फ्लैटों का निर्माण अगले 5 वर्षों में चिन्हित की गई लोकेशन पर किया जाएगा. इसके लिए सबसे पहले मोदीपुरम और शताब्दी नगर में फ्लैट बनाने की तैयारी है.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की योजना है कि दिल्ली से मेरठ के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के आस-पास की भूमि पर इस प्लान को जारी किया जाए. हालांकि, अभी दिल्ली स्थित जंगपुरा डिपो में 17.27 हेक्टेयर भूमि फ्लैट बनाने के लिए आवंटित की गई है. इस जमीन पर ट्रांजिट ओरियंटेड बेस डेवलपमेंट के तहत ग्राउंड फ्लोर के साथ 14 फ्लोर तक स्टूडियो अपार्टमेंट तैयार किए जाएंगे.
इन मकानों को हर सुविधा से परिपूर्ण बनाया जाएगा. इसमें जिम, किचिन, कैंटीन, योग करने के लिए पार्क की सुविधा भी मौजूद रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस सुविधा में यात्री अपने परिवहन का प्रयोग कम से कम करें. उनके घर के पास ही स्टेशन हो और वो आसानी से इस यात्रा का लुफ्त उठा पाएं.
आने वाले दिनों में और आवासीय योजना पर होगा काम पुनीत वत्स ने बताया कि ये एक शुरुआत है. रेपिड रेल के निर्माण से लेकर अभी तक सफर में हमने हर उस बात का ख्याल रखा है जिसमें यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा, हमारा प्लान है कि आने वाले दिनों में हर स्टेशन के पास मकानों का निर्माण हो.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









