
जितने दल, उतने एजेंडे... पटना में विपक्ष के महाजुटान में जा रही पार्टियां क्या-क्या चाहती हैं?
AajTak
पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में जितनी पार्टियां शामिल होने जा रही हैं, उतने एजेंडा हैं. कोई हिडन एजेंडा लेकर जा रहा है तो कोई इसे लेकर मुखर है. पटना महाजुटान में शामिल होने जा रही पार्टियों में से कौन क्या चाहता है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की कवायद अब बड़े पड़ाव पर पहुंच चुकी है. विपक्षी दलों की पटना में बहुप्रतीक्षित बैठक के लिए मंच तैयार है. केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी दलों को कैसे एकजुट किया जा सकता है? इस महाजुटान में इसी बात पर चर्चा होनी है.
बैठक से पहले आयोजक जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने ये साफ कह दिया है कि अभी बस इस बात पर चर्चा होगी कि सभी दल कैसे साथ आ सकते हैं. नीतीश कुमार के संबोधन से बैठक की शुरुआत होगी. नीतीश विपक्षी एकजुटता की भूमिका प्रस्तुत करेंगे और इसके बाद विपक्षी एकजुटता की राह कैसे तैयार की जा सकती है, इस पर राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे.
इस बैठक में 17 दलों के नेताओं के शामिल होने की बात है. विपक्षी महाजुटान से पहले कुछ नेताओं की ओर से जिस तरह के बयान सामने आए हैं, उसके बाद सवाल ये है कि क्या एकजुटता के एजेंडे पर हो रही ये बैठक 'ऑफिशियल एजेंडे' तक सीमित रह पाएगी? इस बैठक में आयोजक नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अलावा 15 दलों के नेता मौजूद रहेंगे.
बैठक के आयोजकों से लेकर शामिल होने जा रही पार्टियों तक, सबका अपना-अपना एजेंडा, अपनी-अपनी शर्तें भी सामने आने लगी हैं. कोई अपने एजेंडे को लेकर मुखर है तो कोई मौन. जेडीयू के कार्यकर्ता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताते हुए नारेबाजी कर रहे हैं तो वहीं आरजेडी कार्यकर्ताओं को इस पूरी कवायद में तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी नजर आ रही है.
AAP का एजेंडा अध्यादेश
कांग्रेस के नेताओं को इसमें यूपीए के विस्तार की कवायद नजर आ रही है तो वहीं बाकी दलों का भी अपना-अपना एजेंडा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पहले अध्यादेश पर बात होगी. वहीं, सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि कांग्रेस दिल्ली और पंजाब में हमारे खिलाफ चुनाव ना लड़े, हम मध्य प्रदेश और राजस्थान में नहीं लड़ेंगे. आम आदमी पार्टी अपनी मजबूत पकड़ वाले दिल्ली और पंजाब में किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









