
जिंदा इंसान चबा गईं Piranha, यहां पानी से ऐसी हालत में निकाला गया कंकाल
AajTak
कुछ दिन पहले 46 साल के ओडायर राश ब्राजील के कोस्टा मार्क्स रोंडोनिया राज्य के पास मवेशियों को ले जाते समय गायब हो गए थे. अब जब पानी में लोगों को उनके शरीर के अवशेष मिले तो लोग घबरा गए. ये अवशेष बहुत बुरी हालत में थे.
आमतौर पर शार्क जैसी मछली के हमले में कई लोगों की जान जाती है, लेकिन क्या आपने सुना है कि छोटी मछलियां भी किसी की दर्दनाक मौत की वजह बन सकती हैं? हाल में ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, कुछ दिन पहले 46 साल के ओडायर राश ब्राजील के कोस्टा मार्क्स रोंडोनिया राज्य के पास मवेशियों को ले जाते समय गायब हो गए थे.
अब नए साल के दिन स्थानीय लोगों को राश के कपड़े और कंकाल नदी में मिले. रोंगटे खड़े कर देने वाले फ़ुटेज में, राश के अवशेषों को नदी से निकालकर ले जाते हुए देखा जा सकता है.
सारा मांस और इंटरनल ऑर्गन्स गायब
अजीब बात ये है कि उसके कपड़े बिल्कुल अछूते थे, लेकिन लगभग सारा मांस और इंटरनल ऑर्गन्स गायब थे. कपड़े उनके कंकाल ने पहने हुए थे. केवल उसके हाथों की त्वचा और बालों की एक पट्टी बची थी. काटने के निशान कथित तौर पर बड़े पैमाने पर पिरान्हा (छोटी खतरनाक मछली) के हमले से मेल खाते हैं, हालांकि माना जा रहा है कि पानी के अन्य जीवों ने भी उसे खाया होगा.
पुलिस राश की मौत की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसकी नाव का क्रू नशे में था. ब्राज़ीलियाई न्यूज पोर्टल G1 ने बताया कि नाव पर एक काउंसिलर, मवेशियों के मालिक के साथ-साथ अन्य लोग भी थे और कोई नहीं बता सका कि पीड़ित कब और कैसे नदी में गिरा.
पहले भी हो चुका पिरान्हा के हमले

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











