
जिंदगी से मोह नहीं, मैं आत्मदाह कर लूंगा… राजगढ़ भाजपा विधायक ने मंच से जानिए क्यों दी ये चेतावनी
AajTak
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ सीट से भाजपा विधायक मोहन शर्मा बिजली विभाग के रवैया से दुखी नजर आए. उन्होंने कहा कि जिंदगी से मुझे मोह नहीं है. मेरी उम्र हो गई. मुझे मौत स्वीकार है, लेकिन जनता पर विद्युत मंडल का अत्याचार स्वीकार नहीं है. ऐसी राजनीति नहीं करना, जिससे मेरी क्षेत्र की जनता परेशान हो.
मैं कानून हाथ में नहीं लेना चाहता हूं… मैं समझता हूं कि किसी अधिकारी के साथ विवाद-झगड़ा होगा, तो 353 लग जाएगी. मैं वो भी नहीं चाहता. मगर, मेरे पास में एक हथियार है. वो हथियार चलाना जानता हूं. आमरण अनशन पर आत्मदाह करने के लिए मैं मजबूर होउंगा, तो कर लूंगा. मेरा अंतिम निर्णय हो चुका है क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं. मुझे मेरी जिंदगी का मोह भी नहीं है. मेरी उम्र पूरी हो चुकी है. मुझे जनता के ऊपर अत्याचार स्वीकार नहीं है. यह कहना है मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट के भाजपा विधायक मोहन शर्मा का.
दरअसल, वह बिजली विभाग के रवैये से खासे नाराज थे. बीजेपी विधायक आम जनता की समस्याओं पर भावुक हो गए. उन्होंने मंच से ही अनशन और आत्मदाह की चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि 30 साल पहले पिताजी का स्वर्गवास हो गया. गांव में डीपी नहीं है. इनको विद्युत मंडल ने बिल दिया 30 हजार रुपये का.
यह भी पढ़ें- मुहूर्त, पंचांग, मौसम से लेकर सूर्य-चंद्र ग्रहण तक बताएगी... Ujjain में लगाई गई दुनिया की पहली वैदिक घड़ी की 7 खासियतें
बकाया बिलों की वसूली के लिए बाइक जब्त कर रहे
यह अकेला उदाहरण नहीं है. अनेकों उदाहरण हैं. आपके सामने मैं पार्टी की विचारधारा, विधायक से हटकर सार्वजनिक मंच से ज्ञापन देने वाला हूं. पांच तारीख को धरने पर बैठने वाला हूं. मुझे ऐसी राजनीति नहीं करनी, जिससे मेरे क्षेत्र की जनता परेशान हो. जिन्होंने समय पर बिल जमा कर दिया, उनके बिल आ रहे हैं. विद्युत विभाग के कर्मचारी बकाया बिलों की राशि वसूलने के लिए बाइक जब्त कर रहे हैं. यह कौन सा नियम है. इससे लोग खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे हैं.
स्थानीय प्रशासन के खिलाफ खड़े नजर आए विधायक

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









