
जाह्नवी कपूर ने अक्षत रंजन संग पार्टी से शेयर की फोटोज, अफेयर की हो रही चर्चा
AajTak
जाह्नवी के इस पोस्ट पर भी कई लोगों ने उनकी बॉन्डिंग को लेकर कमेंट भी किया है. पार्टी के लिए जाह्नवी ने ऑफ व्हाइट स्ट्रैपी ड्रेस पहनी थी. अक्षत ब्लैक फॉर्मल सूट में दिखे. वहीं खुशी कपूर ने ओवर साइज्ड ब्लेजर और पैंट पहनकर फॉर्मल लुक अपनाया था.
जाह्नवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ से सभी वाकिफ हैं, पर उनकी अफेयर को लेकर भी बातें होती रहती है. एक्ट्रेस ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पार्टी की मोंटाज फोटोज शेयर की हैं. इनमें वे अपने कथित बॉयफ्रेंड अक्षत रंजन के साथ खूब एंजॉय करती दिखीं.
यूं तो जाह्नवी ने कभी अपने रिलेशनशिप पर कोई बात नहीं की है. लेकिन आए दिन अक्षत के साथ उनकी फोटोज दोनों के अफेयर की ओर इशारा करती है. अक्षत ने कई दफा जाह्नवी के साथ शानदार तस्वीरें साझा की हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











