
जालंधर में बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, ढाबा मालिक के बेटे और स्टाफ को पीटा
AajTak
पंजाब के जालंधर के बस स्टैंड पर स्थित मनराम वैष्णो ढाबे पर मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि ढाबे पर पहुंचे 10 से 15 हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की.
पंजाब के जालंधर के बस स्टैंड पर स्थित मनराम वैष्णो ढाबे (ManRam Vaishno Dhaba) पर मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जाता है कि ढाबे पर पहुंचे 10 से 15 हमलावारों ने जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट की. जिससे कई लोग घायल हो गए. इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि हमलावारों द्वारा सरेआम ढाबे पर आकर लोहे की रॉड और अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. मामले की जानकारी देते हुए मालिक चंदन कुमार ने बताया कि उनके दूसरे ढाबे पर हमला हुआ है. जहां काउंटर पर एक व्यक्ति शराब रखकर पीने लगा था. इस दौरान उनके बेटे ने उसे शराब पीने से मना किया तो वह गुस्सा हो गया. इसके बाद उसने अपने साथियों को बुला लिया और बेटे व अन्य लोगों पर हमला कर दिया.
यह भी पढ़ें: करनाल: मोबाइल शॉप के बाहर की थी फायरिंग... मुठभेड़ के बाद दो गिरफ्तार
इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. ढाबा मालिक चंदन ने कहा कि उसकी सुरेश मोहन टांगरी के साथ दुश्मनी है. ऐसे में उन्हें शक है कि उसने ही पुरानी रंजिश वाले साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है. हालांकि इस मामले की पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. आपको बता दें कि जिले में ही इससे कुछ दिन पहले दुग्गल चांप की दुकान पर हमला हुआ था. वहीं अब वैष्णो ढाबे पर हमला होने से पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े होने शुरू हो गए हैं.
ढाबा मालिक ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया गया था. लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. अगर पुलिस समय पर पहुंच गई होती तो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता था. मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(इनपुट- दविंदर कुमार)

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








