
जालंधर: कबड्डी के इंटरनेशनल प्लेयर की हत्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, परिजन ने कही ये बात
AajTak
जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि कबड्डी मैच के दौरान संदीप यहां आया हुआ था. इस दौरान एक स्विफ्ट कार में आए चार अज्ञात युवकों ने संदीप के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वारदात में संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
जालंधर में कबड्डी के इंटरनेशनल खिलाड़ी की हत्या के मामले में पुलिस को 48 घंटे बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. सोमवार को अज्ञात लोगों ने इंटरनेशनल प्लेयर संदीप नंगल अंबिया की कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी. संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.
संदीप की हत्या के बाद उसके शाहकोट स्थित घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ जुटी है. संदीप की हत्या के बाद उसके परिजन ने कहा था कि जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, लेकिन प्रशासन के मनाने के बाद संदीप के परिजन इंग्लैंड स्थित परिवार वालों की इंतजार कर रहे हैं. उनके आने के बाद ही संदीप का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बता दें कि संदीप की मौत के बाद उसके गांव में मातम छाया है. गांव के लोगों का कहना है कि संदीप की किसी के साथ भी कोई दुश्मनी नहीं थी. कपूरथला के भुल्लथ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा और मरहूम पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के बेटे और शिरोमणि अकाली दल के शाहकोट से उम्मीदवार भी संदीप के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि संदीप की मौत की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है.
मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद जालंधर पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है. जालंधर पुलिस ने बताया कि संदीप के एक साथी को भी गोली लगी है, जिसकी हालत अब स्थिर है. गोली क्यों चली, इसके जवाब में एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अभी यह सामने नहीं आया हत्या क्यों की गई है, लेकिन जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने पहले ली जिम्मेदारी, फिर इनकार किया

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










