जापान में रिक्शे वालों की कमाई कर देगी हैरान, ये वीडियो देख चकरा जाएगा आपका दिमाग
AajTak
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जहां साधारण काम करने वालों की कमाई कॉर्पोरेट सैलरी से ज्यादा निकलती है. कभी किसी मोमोज वाले की दिनभर की कमाई चौंका देती है, तो कभी चाय वाले की हफ्तेभर की कमाई देखकर लोग अपनी नौकरी छोड़ने का सोचने लगते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें जापान के रिक्शेवाले की कमाई ने सबको हैरान कर दिया है.

10 मिनट की राइड, 2700 रुपये की कमाई
इस वीडियो को ट्रैवल व्लॉगर आकाश चौधरी ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि जापान में रिक्शेवाले 10 मिनट की राइड के लिए करीब 2700 रुपये (5000 येन) चार्ज करते हैं. अगर दिन में 10 राइड भी पूरी हो जाएं, तो उनकी एक दिन की कमाई 25,000 से 30,000 रुपये तक हो जाती है. इस हिसाब से महीनेभर में उनकी कमाई 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.
देखें वीडियो
लोगों ने कहा- 'इतना कमाने वाला गरीब कैसे?'
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी मजेदार हैं. किसी ने लिखा, 'फिर भी गरीब है?' इसका जवाब देते हुए किसी ने लिखा, 'जापान की एवरेज मंथली सैलरी 1.7 लाख रुपये है, तो 6-7 लाख कमाने वाला गरीब कैसे हो सकता है?'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.