
जापान: धर्मगुरु को निशाना बनाना चाहता था आबे का हत्यारा, 'Tired हो चुका हूं' कहकर छोड़ी थी नौकरी
AajTak
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (67) जब चुनाव प्रचार के दौरान नारा शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक चौक पर भाषण दे रहे थे, तभी हत्यारे ने उन पर दो गोलियां मारी. आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स एक धर्मगुरु पर हमला करना चाहता था. जापानी मीडिया ने शनिवार को पुलिस सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी.
क्योडो न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी ने कहा कि उसे एक "विशिष्ट संगठन" संभवतः धार्मिक समूह के खिलाफ शिकायत थी. उसका मानना था कि उस संगठन का शिंजो आबे से संबंध था. हालांकि रिपोर्ट में धार्मिक नेता की पहचान नहीं की गई थी.
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे (67) शुक्रवार को जब चुनाव प्रचार के दौरान नारा शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक चौक पर भाषण दे रहे थे, तभी हत्यारे ने उन पर दो गोलियां मारी. आबे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. आबे को गोली मारने वाले शख्स तेत्सुयू यामागामी (41) को उसी जगह पर गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से घर की बनी हुई बंदूक भी बरामद हुई थी.
यामागामी, जिसने नारा राज्य के एक पब्लिक हाई स्कूल में पढ़ाई की थी, ने अपने ग्रेजुएशन इयर बुक में लिखा है कि भविष्य में वह क्या बनना चाहता है इसके बारे में उसे कोई स्पष्ट विचार नहीं था.
JMSDF में काम करता था आरोपी
पुलिस के अनुसार, यामागामी ने इस बात से इनकार किया है कि उसने अपराध किया था क्योंकि वह आबे की राजनीतिक मान्यताओं का विरोध करता था. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यामागामी ने साल 2005 में जापान मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) में अधिकारी के रूप में काम किया है. इस फोर्स का काम जापान के समुद्री तटों की सुरक्षा करना है. पुलिस ने शुक्रवार को नारा शहर में उसके अपार्टमेंट पर छापेमारी की और विस्फोटक सामान के साथ घर की बंदूकें भी बरामद कीं.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








