
जापान दौरे पर सीएम भगवंत मान... जापानी कंपनियों ने पंजाब में निवेश में दिखाई रुचि
AajTak
पंजाब सीएम भगवंत मान ने जापान में आयोजित बैठकों में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रण दिया और राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान जापानी कंपनियों ने पंजाब में निवेश के लिए उत्साह व्यक्त किया.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10-दिवसीय जापान दौरे पर हैं. इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब और जापानी कंपनियों के बीच औद्योगिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है. यह दौरा राज्य सरकार की 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट, जो 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित होने वाला है, के पहले निवेश आकर्षण प्रयासों का हिस्सा है.
दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री मान ने JBIC (जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन), Aisan Industry, Yamaha, Honda Motor, Toray Industries, Fujitsu Ltd. और JICA साउथ एशिया विभाग के डायरेक्टर जनरल सहित कई वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने जापान की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (METI) के संसदीय उप-मंत्री से भी चर्चा की.
भगवंत मान ने इन बैठकों में पंजाब में निवेश के लिए कंपनियों को आमंत्रण दिया और राज्य में निवेश के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पंजाब में अग्रिम विनिर्माण, मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्लोबल सर्विसेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने का प्रस्ताव रखा.
मुख्यमंत्री ने पंजाब की तेजी से बढ़ती और मजबूत होती जापानी औद्योगिक साझेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि कंपनियों ने पंजाब में निवेश के लिए उत्साह व्यक्त किया. इन निवेशों से न केवल युवाओं के लिए रोजगार सृजित होंगे, बल्कि राज्य की आर्थिक प्रगति को भी नई गति मिलेगी. उन्होंने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि निवेश प्रक्रिया सहज और निवेशकों के अनुकूल रहे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






