
जापान के एयरपोर्ट पर 2 विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी भयानक आग, 379 यात्री थे सवार
AajTak
जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर मंगलवार को दो विमानों की टक्कर के बाद प्लेन में भयानक आग लग गई. विमान में 379 यात्री सवार थे. जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के मुताबिक, विमान के लैंडिंग के बाद अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है.
जापान के टोक्यो हानेडा हवाई अड्डे के रनवे पर मंगलवार को दो विमानों की टक्कर के बाद प्लेन में भयानक आग लग गई. विमान में 379 यात्री सवार थे. जापानी न्यूज एजेंसी एनएचके के मुताबिक, विमान के लैंडिंग के बाद अन्य विमान से टकराने की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है. टक्कर के बाद विमान में सवार पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं.
जापानी मीडिया के मुताबिक, जिस फ्लाइट में आग लगी है उसका नंबर JAL 516 था और इस फ्लाइट ने होक्काइडो से उड़ान भरी थी. विमान स्थानीय समयानुसार 16:00 बजे न्यू चिटोस हवाई अड्डे से रवाना हुई और 17:40 बजे हानेडा में उतरने वाली थी. एनएचके पर लाइव फुटेज में विमान की खिड़कियों से आग की लपटें निकलती दिखाई दीं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










