
जानें, किन्हें नहीं लेनी चाहिए कोरोना की वैक्सीन Covishield और Covaxin
AajTak
भारत में कोविड-19 की वैक्सीन को लेकर लोगों में अजीब सा डर भी है. वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर लोग ज्यादा परेशान हैं. दरअसल कुछ मामलों में साइड इफेक्ट दिखने के बाद लोगों की मौत भी हो चुकी है.
कोरोना वायरस की तबाही के बीच भारत सरकार 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन देने की शुरुआत करने जा रही है. हालांकि वैक्सीन को लेकर लोगों में अजीब सा डर भी है. वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर लोग ज्यादा परेशान हैं. दरअसल कुछ मामलों में साइड इफेक्ट दिखने के बाद लोगों की मौत भी हो चुकी है. आइए ऐसे में आपको भारत में लग रही कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरफ से जारी उस फैक्टशीट के बारे में बताते हैं जिसमें बताया गया है कि किन लोगों को ये वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए. कोवैक्सीन किन्हें नहीं लगवानी चाहिए- कोवैक्सीन का निर्माण भारत बायोटेक ने किया है. कंपनी ने अपनी फैक्टशीट में कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन के किसी विशेष इनग्रिडिएंट से एलर्जी है तो उन्हें ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए. यदि पहली डोज़ के बाद रिएक्शन सामने आ रहे हैं तब भी ये वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए. अगर कोरोना का घातक संक्रमण और तेज बुखार है तो ऐसे में भी वैक्सीन ना लें. जो लोग किसी अन्य वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं, उन्हें कोवैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लेना चाहिए. वैक्सीन लेने से पहले हेल्थकेयर की तरफ से बताए गए अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी जान लें.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











