
जानिए BH नंबर प्लेट के बारे में, किन लोगों को मिलती है यह स्पेशल सीरीज
AajTak
BH Series: जिन लोगों को नौकरी के चलते बार-बार एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना पड़ता है, उन्हें इस सीरीज से बड़ी राहत मिलने वाली है. उन्हें अब राज्य बदलने पर गाड़ी का फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी.
BH Series Registration: नौकरी के चलते लगातार एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर होने वाले लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है. इन समस्याओं में सबसे ज्यादा बड़ी है राज्य बदलने पर फिर से गाड़ी का रजिस्ट्रेशन (Vehicle Registration) बदलवाने की समस्या. भारत सरकार ने अंतत: इस समस्या का हल निकाल दिया है. अब बीएच सीरीज के नंबर प्लेट (BH Series Number Plate) और रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की गई है, जिसे राज्य बदलने पर बदलवाने की जरूरत नहीं होगी.
राज्य बदलने पर नहीं होगा सिरदर्द
इसी शुरुआत पिछले साल की गई थी. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने तब बताया था कि यह सीरीज वैसे लोगों के लिए शुरू की जा रही है, जिनका काम के चलते अलग-अलग राज्यों में ट्रांसफर होता रहता है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों खासकर डिफेंस सेक्टर के लोगों को इसमें खास तरजीह दी जाती है. मंत्रालय ने कहा था कि आज के समय में कामकाज की वजह से अक्सर लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होना पड़ता है. ऐसे में नए राज्य में पहुंचने पर अपनी गाड़ी का नए सिरे से रजिस्ट्रेशन कराना काफी सिरदर्दी का काम है. अब लोगों को इस झंझट से राहत मिल रही है.
सीरीज के लिए इतना देना होगा चार्ज
इस नई सीरीज में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले वाहनों पर 8 फीसदी की दर से शुल्क का भुगतान कर BH सीरीज का नंबर हासिल किया जा सकता है. वाहन की कीमत 10 लाख से 20 लाख रुपये तक होने पर इस सीरीज के लिए 10 फीसदी की दर से शुल्क लगेगा. अगर वाहन की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा हुई तो, बीएच सीरीज के लिए 12 फीसदी की दर से शुल्क का भुगतान करना होगा.
ये लोग भी उठा सकते हैं लाभ

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











