
जानिए कौन है हत्यारोपी पुलकित आर्य, जिसके रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी अंकिता भंडारी
AajTak
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में एक निजी रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पुलकित आर्य को गिरफ्तार कर लिया है. वो उस रिसॉर्ट का मालिक और बीजेपी नेता का बेटा है. हालांकि, पुलिस को अभी तक अंकिता की लाश नहीं मिली है.
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की हत्या हो गई है. हालांकि, अभी तक उसकी लाश बरामद नहीं हो सकी है. इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलकित आर्य ही उस रिसॉर्ट का संचालक था, जहां अंकिता काम करती थी. युवती के चार दिनों से लापता होने के बाद से रिसॉर्ट संचालक और मैनेजर दोनों फरार थे. अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के बारे में कई जानकारियां दी हैं.
पहले भी विवादों में रहा है पुलकित आर्य
हत्या का मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा है. वह वनंत्रा रिजॉर्ट का मालिक है. मौजूदा समय में विनोद आर्य बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और यूपी के सह प्रभारी भी हैं. वो पूर्व में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. उनके दूसरे बेटे अंकित को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है. वह इस वक्त राज्य पिछड़ा आयोग में उपाध्यक्ष हैं.
पुलकित आर्य लॉकडाउन के दौरान भी विवादों में आया था. तब उत्तर प्रदेश के विवादित नेता अमरमणि त्रिपाठी के साथ वह उत्तरकाशी में प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गया था. अमरमणि त्रिपाठी पर कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या का आरोप है. इस मामले में अमरमणि त्रिपाठी 14 साल तक जेल में रहा है.
हत्या के आरोपी की हुई पिटाई

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









