
जाति प्रमाण पत्र के लिए काटे चक्कर, हारकर कर लिया सुसाइड... बेटी की नौकरी जाने का था डर
AajTak
गुजरात के महिसागर उदाभाई डामोर की बेटी द्रुविषा को एसटी जाति के आधार पर वाव के थराद क्षेत्र में डाकघर में नौकरी मिली थी. इसके लिए उनके द्वारा जमा किया गया प्रमाण पत्र गुजराती भाषा में था और 10 दिनों इसे अंग्रेजी भाषा में बनाकर जमा करना था. इसके लिए उदाभाई दफ्तर के चक्कर काटकर इतना थक गए कि उन्होंने जान ही दे दी.
गुजरात के महिसागर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां जरूरी काम से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट काटकर एक शख्स इस कदर तंग हो गया कि उसने आत्महत्या ही कर ली
यहां के कडाणा तालुका के रणकपुर गांव में रहने वाले उदाभाई डामोर की बेटी द्रुविषा को एसटी जाति के आधार पर वाव के थराद क्षेत्र में डाकघर में नौकरी मिली थी.इसके लिए उनके द्वारा जमा किया गया प्रमाण पत्र गुजराती भाषा में था. लेकिन डाकघर की नौकरी केंद्र सरकार की होने के कारण, डाकघर में द्रुविषा को 10 दिनों के अंदर अंग्रेजी भाषा में एसटी जाति का प्रमाण पत्र जमा करना था.
ऐसे में द्रुविशा के पिता उदाभाई डामोर लगातार कडाणा गांव स्थित मामलतदार कार्यालय में चक्कर लगा रहे थे लेकिन मामलतदार कार्यालय के डिप्टी मामलतदार सुरेश सांगड़ा और मुख्य मामलतदार हर्षद भाई परमार उनसे इसका सबूत मांग रहे थे. कथित तौर पर उदाभाई डामोर द्वारा सबूत दिए जाने के बाद भी उनके और सबूत मांगे जा रहे थे. इससे द्रुविषा के पिता डामोर तंग आ गए थे.
प्रमाणपत्र नहीं मिलने पर अपनी बेटी की नौकरी चली जाएगी, यह सोचकर वह परेशान हो रहे थे . मामलतदार ऑफिस में बहुत सारे प्रयास के बाद भी अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण नहीं मिलने पर पिता ने तंग आकर अपने घर के नजदीक आए खेत में लगे पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली . खुदकुशी करने से पहले पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है जिनमें मामलतदार और डिप्टी मामलतदार के नाम का जिक्र किया गया है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









