
'जाति की कहां? परिवार के स्वार्थ की राजनीति...', लालू-मांझी पर पीके का वार
AajTak
जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लालू यादव और जीतन राम मांझी पर हमला बोला है. पीके ने जाति की राजनीति को लेकर कहा कि नेता जाति की कहां, परिवार के स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने जाति-धर्म की राजनीति को लेकर सियासी दलों को घेरा और कहा कि व्यवस्था बदलने के लिए पदयात्रा पर निकला हूं.
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) जन सुराज पदयात्रा पर निकले हैं. जन सुराज पदयात्रा पर निकले पीके जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतन राम मांझी पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं. पीके ने सीवान में लालू और मांझी पर जमकर हमला बोला है.
पीके ने जन सुराज पदयात्रा के दौरान सीवान के जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगौली पंचायत में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता हमको बता रही है कि यहां नेता जाति की राजनीती कर रहे हैं. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि कोई नेता जाति की राजनीति नहीं कर रहा है. पीके ने कहा कि अगर नेता जाति की राजनीति करते तो आज लालूजी कहते कि बिहार का नेता कोई यादव समाज का होगा लेकिन ऐसा नहीं है.
उन्होंने कहा कि लालूजी का कहना है कि हमारा लड़का बिहार का नेता होगा. आप सभी यादव समाज के लोग हमे वोट करें. पीके ने कहा कि ये जाति की नहीं, परिवार के स्वार्थ की राजनीति है. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति में लालू जी अकेले नहीं है. मांझीजी (जीतन राम मांझी) का भी यही हाल है. वे भी हम और हमारा बेटा की राजनीति करते हैं.
पीके ने कहा कि लालूजी और मांझीजी जैसे नेता तो अपने बच्चों की चिंता कर रहे हैं और जनता जाति–धर्म में उलझी हुई है. उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज बिहार की जनता इस दुर्दशा में है. पीके ने कहा कि अपने और अपने बच्चों की चिंता कीजिए तब जाकर बिहार में सुधार देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर वोट देना बंद कीजिए. पीके ने अपनी पदयात्रा का उद्देश्य भी बताया.
व्यवस्था बदलने के लिए कर रहे पदयात्रा
उन्होंने कहा कि 12-14 हजार के लिए बिहार के लड़के राज्य से बाहर जाकर मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं. इसी व्यवस्था को बदलने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं. पीके ने कहा कि सरकार का झंडा लेकर चलने से आपका हाल नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा कि यदि आप अपने बच्चों की चिंता नही करेंगे तो कोई भी आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










