
जातिगत जनगणना का मुद्दा संसद में उठाने की बात क्यों करने लगीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल?
AajTak
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि अपना दल (सोनेलाल) जातिगत जनगणना की पक्षधर है. हम ये मुद्दा संसद में उठाएंगे. अनुप्रिया सरकार में भागीदार हैं, फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा संसद में उठाने की बात क्यों करने लगीं?
मौसम चुनावी है और इसमें जातिगत जनगणना हावी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जातिगत सर्वे करा आंकड़े जारी करने के लिए अपनी पीठ थप-थपा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस लगभग हर चुनावी राज्य में जातिगत जनगणना के वादे कर रही है. कांग्रेस सीडब्ल्यूसी से प्रस्ताव पारित कर ये भी कह चुकी है कि हम जातिगत जनगणना कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर भी दबाव डालेंगे.
कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की कौन कहे, अब बीजेपी के गठबंधन सहयोगी ही चुनावी मौसम में पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी जातिगत जनगणना का मुद्दा संसद में उठाने की कह दी है. अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपने पिता सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित संकल्प सभा के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं. उन्होंने कहा कि अपना दल जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में है. हम संसद में ये मुद्दा उठाएंगे.
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने साथ ही ये भी कहा कि अपना दल, बीजेपी के साथ गठबंधन में चार चुनाव (2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव, 2017 और 2022 का यूपी चुनाव) लड़ चुकी है. हम पांचवां चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे. अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में मंत्री हैं. सवाल ये उठ रहा है कि मंत्री होकर भी अनुप्रिया जातिगत जनगणना का मुद्दा संसद में उठाने की बात क्यों कर रही हैं? इसके पीछे खास रणनीति है या कोई वजह?
दरअसल, जातिगत जनगणना को लेकर उत्तर प्रदेश में जिस तरह से विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) आक्रामक है, कांग्रेस संसद में मुखर है, अपना दल जैसी पार्टियों को अपनी जमीन खिसकने का डर है. सपा जातिगत जनगणना के मुद्दे पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को अपने साथ गोलबंद करने की कोशिश में है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी जैसे बड़े चेहरों ने संसद में जातिगत जनगणना कराने और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आवाज उठाकर भी इन दलों की टेंशन और बढ़ा दी.
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्वांचल की राजनीति को करीब से समझने वाले डॉक्टर राजन ने कहा कि अनुप्रिया का बयान ही उनकी रणनीति बता रहा है. अनुप्रिया नहीं चाहतीं कि जातिगत जनगणना को लेकर ओबीसी वर्ग का कुर्मी वोटर उनसे छिटक जाए. कुर्मी ही अनुप्रिया की पार्टी का बेस वोटर भी है. दूसरी तरफ, अनुप्रिया ये भी जानती हैं कि केवल कुर्मी वोट के भरोसे उनके लिए अपनी सीट निकाल पाना भी संभव नहीं है. संसद में पहुंचना है तो किसी दूसरे दल का सहयोग जरूरी है और उनके लिए बीजेपी सबसे मुफीद पार्टी है. इसीलिए वह ये भी साफ कर रही हैं कि हम बीजेपी से गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे.
कहा तो ये भी जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल मंत्री हैं. अगर वह जातिगत जनगणना का सही में समर्थन करती ही हैं तो मंत्रिमंडल की बैठक में या प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय लेकर उनके सामने ये मुद्दा उठाना चाहिए. अपना दल विपक्ष में होता तो ये मुद्दा उठाने की बात समझ भी आती. अनुप्रिया सरकार के स्तर पर कुछ भी करने से परहेज कर रही हैं. उनका बयान अपने मतदाताओं को मैसेज देने की कोशिश भर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










