Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
जाकिर हुसैन के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- 'वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के क्रांति दूत थे'

जाकिर हुसैन के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले- 'वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के क्रांति दूत थे'

AajTak
Monday, December 16, 2024 07:45:31 AM UTC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिग्गज तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन जी के निधन से बहुत दुख हुआ. उन्हें एक सच्चे प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, वे इंडियन क्लासिकल म्यूजिक के क्रांति दूत थे. उन्होंने तबले को वैश्विक मंच पर भी लाया और अपनी बेजोड़ लय से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अपनी हुनर के माध्यम से उन्होंने भारतीय शास्त्रीय परंपराओं को वैश्विक संगीत के साथ सहजता से एक किया, वे सांस्कृतिक एकता के प्रतीक बन गए. जाकिर हुसैन के प्रतिष्ठित प्रदर्शन और भावपूर्ण रचनाएं संगीतकारों और संगीत प्रेमियों की पीढ़ियों को प्रेरित करने में योगदान देंगी. उनके परिवार, दोस्तों और वैश्विक संगीत समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने व्यक्त की संवेदना जाकिर हुसैन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन संगीत जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वे अपनी असाधारण रचनात्मकता और आविष्कारशीलता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया. वे भारत और पश्चिम की संगीत परंपराओं के बीच एक सेतु थे. मुझे उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला. मैं उनके परिवार के सदस्यों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जाकिर हुसैन के निधन पर कहा कि तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से भारत और दुनिया ने एक संगीत सम्राट को खो दिया है. हमने एक ऐसी धरोहर को खो दिया है जिन्होंने अपने तबले की धुन से सीमाओं और पीढ़ियों को एक दूसरे से जोड़ा था. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर में फैले उनके प्रशंसकों के साथ हैं.

जाकिर हुसैन को मिले कई अवार्ड अपने शानदार करियर के दौरान, हुसैन को कई पुरस्कार मिले, जिनमें 1990 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2018 में रत्ना सदस्य फेलोशिप शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, उन्हें 1999 में यूनाइटेड स्टेट्स नेशनल हेरिटेज फेलोशिप से सम्मानित किया गया, जो देश में पारंपरिक कलाकारों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है. उनकी असाधारण प्रतिभा ने उन्हें सात ग्रैमी नामांकन भी दिलाए, जिनमें से चार में उन्हें जीत मिली, जिनमें से तीन फरवरी 2024 में मिले.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
'सैकड़ों की मौत...', इजरायल के परमाणु प्लांट वाले डिमोना शहर पर हमले के बाद ईरान का दावा, कहा- बदल गया जंग का समीकरण

ईरान ने 73वीं बार हमला किया. इजरायल के परमाणु रिएक्टर वाले शहर दिमोना तक मिसाइल पहुंची, अमेरिकी अड्डे भी निशाने पर रहे, इजरायल के अपने अखबार ने इसे सबसे मुश्किल रात बताया और ईरान कह रहा है कि जंग का समीकरण अब तेजी से बदल रहा है.

युद्ध के 23वें दिन परमाणु प्लांट तक हमले से और भीषण हो चलेगा युद्ध? देखें बुलेटिन

ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के तीसरे दिन लड़ाई अब और भीषण हो चली है. ईरान के परमाणु पावर प्लांट नतांज पर हमले के बाद अब ईरान ने भी इजरायल के शहर डिमोना और अराद पर हमले कर भारी तबाही मचाई है. डिमोना शहर में इजरायल का सबसे बड़ा न्यूक्लियर सेंटर है, जिससे लोगों पर खतरा अब और बढ़ गया है.

मौसम अलर्ट! घने बादल छाएंगे... फिर होगी दिल्ली-NCR में बारिश, कई राज्यों में जारी Alert

कुछ दिन पहले हुई दिल्ली की बारिश के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है. गर्मी से काफी राहत मिली है. भारत के कई हिस्सों में मौसम बदला है. पहाड़ों पर बर्फबारी भी देखने को मिली है. आने वाले दिनों में कई इलाकों में फिर बारिश होने वाली है.

महाजंग के बीच दमदार कूटनीति, एक और LPG कार्गो शिप भारत पहुंचा

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

सरकार ने मछुआरों को दी राहत! डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को लिया वापस

गुजरात में डीजल के दामों में 22.43 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जिसको लेकर मछुआरों ने विरोध जताया था. मछुआरों का कहना था कि डीजल के दाम में हुई इस बढ़ोतरी से मछली उद्योग पूरी तरह ठप हो जाएगा.

फ्लाइट से पहले फिटनेस टेस्ट... एअर इंडिया ने क्रू के लिए बनाया नया नियम, BMI के आधार पर होगी जांच

एअर इंडिया केबिन क्रू के लिए नई फिटनेस पॉलिसी ला रहा है, जिसमें BMI के आधार पर जांच होगी और मानक पूरे न करने पर ड्यूटी व वेतन पर असर पड़ सकता है. फिलहाल ये पॉलिसी लागू नहीं की गई है. बस इसे लेकर अभी रिपोर्ट सामने आई है.

इजरायल के डिमोना शहर में ईरान का घातक हमला, 100 से ज्यादा लोग घायल, देखें

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और कहा है कि दुश्मनों को कड़ा जवाब दिया जाएगा.

हरियाणा पुलिस की बड़ी पहल, लॉन्च किया 'अभेद्य' ऐप, रंगदारी-एक्सटॉर्शन कॉल पर लगेगी लगाम

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

पहले मंत्री पद से इस्तीफा, अब FIR... सुसाइड VIDEO मामले में बढ़ीं लालजीत भुल्लर की मुश्किलें

पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के ज़िला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड मामले में आप नेता और पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. पूरे मामले में पंजाब पुलिस ने एक FIR दर्ज की है. जिसमें भुल्लर का भी नाम शामिल है.

ईरानी मिसाइल हमलों से दहला इजरायल का 'लिटिल इंडिया', डिमोना में फेल हुआ एयर डिफेंस सिस्टम

दक्षिणी इलाके में विस्फोट से कई लोग जख्मी हुए, एक बच्चे की हालत गंभीर बताई गई. भारतीय मूल की बड़ी आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित हुआ. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई. क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल की न्यूक्लियर सिटी 'डिमोना' पर किया मिसाइल अटैक, दर्जनों लोग घायल

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना पर ईरानी मिसाइल हमले की खबर सामने आई है. इजरायल के अनुसार, यह मिसाइल उस इलाके में गिरी जहां देश का परमाणु संयंत्र स्थित है. हमले में कई लोग घायल हुए हैं.

RS चुनाव में क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने विधायक पिता से तोड़े रिश्ते, बोले- उन्होंने कांग्रेस को दिया धोखा

यह मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटने की कहानी भी बन गया है, जहां राजनीति ने पिता और बेटे के रिश्ते के बीच दीवार खड़ी कर दी है. हरियाणा की राजनीति में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

ईरान के खिलाफ ट्रंप-नेतन्याहू का ‘डबल गेम’! US ने दिए पीछे हटने के संकेत, इजरायल करेगा हमले तेज

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

Silver Price Crash: चांदी हफ्ते भर में क्रैश... 32000 रुपये हुई सस्ती, सोना ₹13000 फिसला

Gold-Silver Weekly Fall Update: सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी करीब 32,000 रुपये, जबकि सोना 13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसला है. अपने हाई से अब 1 किलो चांदी 1.92 लाख रुपये सस्ती मिल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास... 8931 दिन पूरे, बने देश के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8,931 दिन पूरे कर भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. यह यह कार्यकाल उनके गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में बिताए गए समय को मिलाकर है. सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ दिया है.

आंखों देखी: मथुरा में उस सुबह ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत, अफवाह और बवाल की पूरी कहानी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

डराने लगी महायुद्ध की भयावह तस्वीर... परमाणु प्लांट तक पहुंच गई बमबारी, रेडिएशन का बढ़ा खतरा

ईरान के देजफुल एयरबेस और इजरायल के डिमोना परमाणु प्लांट पर हमले से महायुद्ध की भयावह तस्वीर उभर कर सामने आई हैं. नतांज पर पांचवां हमला, फोर्डो, इस्फहान, पारचिन समेत कई न्यूक्लियर साइट्स तबाह किए गए हैं. रेडिएशन बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अभी पारंपरिक युद्ध है, लेकिन परमाणु जंग का डर बढ़ गया.

मथुरा में अफवाहों से भड़का बवाल... फरसा वाले बाबा के बाद ड्राइवर की भी मौत, 13 गिरफ्तार, कई रडार पर

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

PM मोदी पर राहुल का तंज, तेहरान में ईद की नमाज, देखें 100 शहर 100 खबर

भारत पर ईरान युद्ध के बढ़ते असर को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा कि चुनाव के बाद बढ़ेंगी तेल और गैस की कीमतें. अमेरिका और इजरायल हमले के बीच ईरान की राजधानी तेहरान में लोगों ने ईद की नमाज अदा की. इजरायली एयरस्ट्राइक के बावजूद मस्जिदों में हजारों श्रद्धालु आए.

'नजरदोष के नाम पर पिलाया नशीला पानी, फिर लाइट...' ढोंगी अशोक खरात को लेकर छात्रा की आपबीती

आस्था का फायदा उठाकर आरोपी अशोक खरात ने विश्वास जीतकर अपराध किया. धमकी और भय के कारण पीड़िता लंबे समय तक चुप रही. अब जांच एजेंसियां अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटा रही हैं और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं.

VIDEO: मंडी में लैंडस्लाइड, भराकर गिरा पहाड़... कई घरों को कराया गया खाली

हिमाचल के मंडी जिले में लैंडस्लाइड हो गई और पहाड़ भरभराकर गिर गया. जिससे कई घरों पर खतरा मंडराने लगा है. प्रशासन ने एहतियातन कई घरों को खाली भी करा लिया है.

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 22 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

उधर होर्मुज पर जंग तेज! इधर केंद्र सरकार का Plan-B एक्टिव, कहा- पेट्रोल-डीजल और LPG...

Hormuz Strait को लेकर दुनिया की टेंशन बढ़ गई है और भारत सरकार भी हालातों पर पैनी नजर रख रही है. इसके साथ ही सरकारी अधिकारी देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल और एलपीजी भंडार होने की बात कह रहे हैं.

ईरान की तरफ सऊदी के रियाद में दागे गए तीन मिसाइल, हमले का वीडियो आया सामने

ईरान का लगातार अपने पड़ोसी देशों पर हमला जारी है. एक बार फिर ईरान ने सऊदी अरब को निशाना बनाया है. ईरान ने सऊदी के रियाद में तीन मिसाइले दागी, जिनमें से एक को हवा में ही इंटरसेप्ट कर लिया गया. बाकी की दो मिसाइले सुनसान जगह पर जाकर गिरी जिससे भारी नुकसान होने से टल गया.

ईरान के हमले से धधका डिमोना, रूस की बमबारी में 2 की मौत, देखें नॉनस्टॉप-100

ईरान के नतांज परमाणु सेंटर पर हमले के बाद बदला लेने के लिए ईरान ने इजरायल के डिमोना शहर और अराद पर भीषण हमला कर भारी तबाही मचाई. इजरायल का डिमोना शहर में सबसे बड़ा परमाणु सेंटर है जिसके पास ये हमला हुआ है. वहीं यूक्रेन पर रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us