
...जहां हुआ था केजरीवाल का उभार, वहीं से मिलेगी दिल्ली को बीजेपी की सरकार!
AajTak
दिल्ली का रामलीला मैदान वही जगह है जहां अन्ना आंदोलन को एक मजबूत आवाज मिली थी. इसी मैदान के मंच पर भाषण देते हुए और सरकार की नीतियों को ललकारते हुए अरविंद केजरीवाल एक आंदोलनकारी से नेता बने थे. इसी मैदान पर अनशन करके उन्होंने सियासत में कदम रखा था.
27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी का 20 फरवरी को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. लेकिन इस आयोजन के लिए जिस जगह का चुनाव किया गया है उसने इस शपथ ग्रहण को कई मायनों में विमर्श का विषय बना दिया है. दरअसल, दिल्ली के जिस रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी हो रही है, वो आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के उभार का भी गवाह रहा है...
इसी मैदान पर आंदोलनकारी से नेता बने थे केजरीवाल
दिल्ली का रामलीला मैदान वही जगह है जहां अन्ना आंदोलन को एक मजबूत आवाज मिली थी. इसी मैदान के मंच पर भाषण देते हुए और सरकार की नीतियों को ललकारते हुए अरविंद केजरीवाल एक आंदोलनकारी से नेता बने थे. इसी मैदान पर अनशन करके उन्होंने सियासत में कदम रखा था. यहीं से उन्होंने नई पार्टी बनाई और फिर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हो गए. इस कहानी को समझने के लिए आपको करीब 14 साल पीछे चलना होगा...
इसी मैदान से केजरीवाल का हुआ उभार
साल 2011 का अगस्त महीना था, जब समाजसेवी अन्ना हजारे ने जन लोकपाल बिल को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. धीरे-धीरे इस प्रदर्शन ने आंदोलन की शक्ल ले ली और देशभर में सरकार के खिलाफ आवाज उठने लगी. रामलीला मैदान पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग पहुंचने लगे. 'मैं भी अन्ना' की टोपी लगाकर हर ओर लोगों का हुजूम ही दिखता था. अन्ना हजारे के अलावा एक और नाम धीरे-धीरे लोगों की जुबां पर चढ़ने लगा. वो नाम था अरविंद केजरीवाल. केजरीवाल के प्रशासनिक अधिकारी बनने से लेकर मैग्सेसे पुरस्कार जीतने तक के किस्से रामलीला मैदान पर माइक से चीखने लगे थे. लेकिन इसी मैदान में अभी केजरीवाल का नेता बनना बाकी था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










